फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आग बुझाने में युवक झुलसा, दो मवेशी जिंदा जले

आग बुझाने में युवक झुलसा, दो मवेशी जिंदा जले

Fri, 17 May 2019 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
आग बुझाने में युवक झुलसा, दो मवेशी जिंदा जले
फोटो
विज्ञापन

आग बुझाने में दो लोग झुलसे, दो मवेशी जिंदा जले
कप्तानगंज थाने के भैरापुर में बृहस्पतिवार दोपहर में घटना
बारात विदा कर गहरी नींद में सो रहे थे परिवार के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज/महराजगंज। भैरोपुर में बृहस्पतिवार दोपहर में अज्ञात कारणों से लगी आग बुझाने में सगे भाई झुलस गए। दो मवेशी भी जिंदा जल गए। बाइक, साइकिल, टेंट का सामान आदि जलकर राख हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में राम मूरत यादव के घर बुधवार को लड़की की शादी थी। बृहस्पतिवार को बारात विदाई के बाद लोग आराम कर रहे थे। दोपहर में करीब दो बजे उनके घर के पूरब तरफ झोपड़ी अचानक जलने लगी। तेज हवा के कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बगल के राजू यादव के घर को चपेट में ले लिया। गुहार पर आसपास गांव के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे लेकिन आग की लपटों के आगे सब बेबस हो गए। पड़ोस के गांव के लोगों के जुटने पर ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर आग पूरी तरह से बुझाई जा सकी। घटना में राम मूरत की बाइक, तीन साइकिल, एक ठेला, टेंट का सामान और अनाज जलकर राख हो गया। राजू यादव की भैंस और तीन साइकिलें जल गईं। सूबेदार यादव की गाय जिंदा जल गई। राजू यादव की ही बछिया और पड़वा झुलस गए। साथ ही अनाज और भूसा भी जलकर राख हो गया। आग से पशुओं को बचाने के प्रयास में राजू यादव (40) और उनके भाई सूबेदार यादव (45) झुलस गए। ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया है। झुलसे पशुओं का इलाज करने के लिए पशुपालन विभाग की टीम पहुंची। एसडीएम हर्रैया शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि आग से पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

पशुओं को न बचा पाने से दोनों भाइयों को मलाल भी है। राजू यादव और सूबेदार यादव अस्पताल में अपना दर्द साझा करते हुए रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed