फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   जल्द लौटेगी कटेश्वर पार्क की रौनक

जल्द लौटेगी कटेश्वर पार्क की रौनक

Wed, 10 Apr 2019 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
जल्द लौटेगी कटेश्वर पार्क की रौनक
जल्द लौटेगी कटेश्वर पार्क की रौनक
विज्ञापन

दो माह बाद फिर शुरू हुआ बंद काम
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर के बाल बिहार कटेश्वर पार्क की रौनक जल्द ही लौटेगी, निर्माण कार्य के चलते पिछले कुछ महीने से यह पार्क आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया था, जिससे लोगों में मायूसी थी क्योंकि घनी आबादी के बीच यह अकेला ऐसा पार्क था जो बच्चों से गुलजार होता था। लेकिन जिस कार्यदायी संस्था को इसके सुंदरीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसने कार्य को अधर में छोड़ दिया था। इसके पीछे की वजह बजट न होना बताया गया।
अमृत योजना के तहत शहर के बाल बिहार कटेश्वर पार्क के सुंदरीकरण के लिए 360.90 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाई गई। इसके तहत इस पार्क में बच्चों के लिए ट्वाय ट्रेन, नौका विहार, झूलों सहित अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने हैं। शासन की ओर से इस कार्य के लिए 245.40 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी गई। कार्य के लिए जिस कार्यदायी संस्था का चयन किया गया। उसने 46.36 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं, जिसके तहत नौका विहार के लिए पार्क के बीच में एक बड़ा गड्ढा सहित अन्य कार्य कराए गए।
विज्ञापन

दो माह बाद फिर शुरू हुआ काम
कार्यदायी संस्था के ठेकेदार तेज प्रताप सिंह का कहना है कि बजट न मिलने के चलते कार्य बंद था, लेकिन अब कार्य कराया जा रहा है। कहते हैं कि बड़ी कार्ययोजना है, इसलिए पार्क को हैंडओवर करने में लगभग छह माह लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी की सुनिए
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ मणिभूषण त्रिपाठी कहते हैं कि कार्यदायी संस्था को कार्य के लिए नोटिस भेजा गया था, कार्य कराया जा रहा है। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed