फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Immersion of goddess idols today... arrangements made at Amahat Ghat, administration on alert.

Basti News: देवी मूर्तियों का विसर्जन आज...अमहट घाट पर बनाई गई व्यवस्था, प्रशासन मुस्तैद

Mon, 26 Oct 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Immersion of goddess idols today... arrangements made at Amahat Ghat, administration on alert.
अमहट घाट पर विसर्जन के लिए की जा रही व्यवस्था। संवाद - फोटो : samvad
बस्ती। दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन सोमवार को रात आठ बजे के बाद से शुरू हो जाएगा। प्रशासन ने इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। विसर्जन स्थल अमहट घाट पर एक दिन पहले से ही व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। यहां प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रवेश एवं निकासी द्वार बनाए गए हैं। इस बार कुआनो नदी में बाढ़ के कारण घाट पर पानी भरा है। ऐसे में बोल्डर से जल क्षेत्र की बैरिकेडिंग की गई है। इसके बाहर ही मूर्ति लदे वाहनों को खड़ा कर क्रेन से विसर्जन कराया जाएगा।
विज्ञापन

शास्त्री चौक से लेकर अमहट घाट और सिविल लाइन क्षेत्र को पूरी तरह रोशनी से जगमग किया जाएगा। एक हजार से अधिक लाइट की व्यवस्था की जा रही है। बैरिकेडिंग के लिए अमहट घाट पर सौ से अधिक पुलिस पिकेट रखवा दिए गए हैं। अमहट पुलिस चौकी को कंट्रोल रूम में तब्दील किया जा रहा है। अमहट से लेकर कंपनीबाग तक सुपर जोन बनाया गया है। यहां एएसपी स्तर के दो अफसर सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन

पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। सीओ स्तर के अफसर कंट्रोल रूम से कैमरों के जरिये विसर्जन स्थल और जुलूस की निगरानी करेंगे। इस बार कोतवाली और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में कुल 667 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई है। 643 प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। विसर्जन रूट गांधीनगर मार्ग को बनाया गया है। सभी मूर्तियों को रोडवेज से गांधीनगर के रास्ते शास्त्री चौक होकर अमहट तक पहुंचाया जाएगा। पूरे मेला क्षेत्र में हेड टू टेल निगरानी के लिए 1389 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विसर्जन के दिन पूरे मेला क्षेत्र को पांच जोन और 12 सेक्टर में बांट दिया गया है। कंपनीबाग से अमहट सुपर जोन है। जबकि चैनपुर से दक्षिण दरवाजा, अस्पताल से रोडवेज, रोडवेज से कंपनीबाग और वहां से मूड़घाट तक चार अलग जोन बनाए गए हैं। प्रत्येक जोन की सुरक्षा की कमान सीओ स्तर के अधिकारी संभालेंगे। एक जोन में तीन सेक्टर शामिल हैं। सेक्टर में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। जोन और सेक्टर के सभी इंचार्ज अधिकारी कंट्रोल रूम से सीधे जुड़े रहेंगे।



1186 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात



विसर्जन के दिन सुरक्षा की दृष्टि से 1186 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके लिए सीओ, इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षक स्तर के कुछ पुलिस अधिकारी गैर जनपद से भी बुलाए गए हैं। मेले की सुरक्षा में दो एएसपी, सात सीओ, 34 इंस्पेक्टर, 158 उपनिरीक्षक, छह महिला उपनिरीक्षक, 144 महिला आरक्षी, 745 पुरुष आरक्षी, 15 टीएसआई, 75 यातायात पुलिस, तीन फायर टीम, एक कंपनी पीएसी और पांच क्रेन की व्यवस्था की गई है।



अमहट घाट पर एक मोटर बोट, 10 नाव, चार गोताखोर की भी व्यवस्था की गई है। विसर्जन के समय दो ड्रोन कैमरे से पूरे अमहट क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। पुलिस की तरफ से यहां विसर्जित होने वाली प्रत्येक प्रतिमा के गणना की भी व्यवस्था की गई है।



विसर्जन स्थल तक नहीं जाएगा डीजे



इस बार डीजे संचालकों पर पुलिस ने काफी सख्ती की है। संचालकों से पुलिस निर्धारित शर्तनामा का प्रपत्र भरवा ली है। इसमें संचालक को बाध्य किया गया है कि वह विसर्जन यात्रा में मानक से अधिक तीव्र ध्वनि में डीजे नहीं बजाएंगे। इसके अलावा विसर्जन यात्रा के दौरान अमहट घाट तक नहीं जाएंगे। इस बार कंपनीबाग चौराहे से ही डीजे लदे वाहन को फव्वारा तिराहा के रास्ते डायवर्ट कर दिया जाएगा। कंपनीबाग से आगे केवल मूर्ति लदे वाहन ही अमहट की तरफ जाएंगे। वहीं कटरा क्षेत्र से आने वाली मूर्तियों के साथ चल रहे डीजे को शास्त्री चौक से लौटा दिया जाएगा। इन शर्तों का उल्लंघन करने पर संबंधित डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।




विसर्जन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमहट घाट पर बैरिकेडिंग कराई गई है। एक तरफ से मूर्ति लदे वाहनों को घाट पर भेजा जाएगा और बाद उन्हें सिविल लाइंस की तरफ से निकाल दिया जाएगा। डीजे लदे वाहन घाट तक नहीं जाएंगे। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से विसर्जन रूट और घाट की निगरानी भी की जाएगी। -श्यामकांत, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed