फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Motorcyclist critically injured after being hit by a speeding car; referred to Ayodhya.

Basti News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, अयोध्या रेफर किया गया

Mon, 26 Oct 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist critically injured after being hit by a speeding car; referred to Ayodhya.
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर-पांवड़ नहर मार्ग पर उदयपुर गांव के सामने रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया गया। ग्रामीणों ने चालक के नशे में होने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे उदयपुर खुर्द निवासी ओमवीर सिंह उर्फ आभास सिंह (19), पुत्र अजय सिंह, बाइक से अमोलीपुर मंदिर जा रहे थे। उदयपुर गांव के सामने मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही विक्रमजोत की ओर से आ रही मारुति कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आभास गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें विक्रमजोत कस्बे स्थित अवधेश सिंह नर्सिंग होम ले गए। युवक की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। हादसे के बाद कार सवारों ने मौके से भागने की कोशिश की। इस दौरान ग्रामीणों ने चालक राहुल शर्मा, पुत्र देवी प्रसाद, निवासी सहजनपुर, थाना छपिया, जिला गोंडा को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी सभाजीत मिश्रा ने चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। चालक के नशे में होने के आरोपों के बीच पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed