{"_id":"5c6d9e87bdec2217fb3322ab","slug":"61550687879-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत जांच में चार टीमों ने अलग-अलग किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत जांच में चार टीमों ने अलग-अलग किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत जांच में चार टीमों ने किया निरीक्षण
44 बकायेदारों की लाइन कटी, पांच लाख राजस्व वसूली
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। विद्युत निगम ने चार टीमें बनाकर चार अलग-अलग जगहों पर विद्युत कनेक्शनों की जांच की। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण प्रथम सन्तोष कुमार के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान के तहत कनेक्शन की जांच हुई। इस दौरान कुछ की लाइनें कटीं, कुछ पर विद्युत चोरी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई तो कुछ का मीटर भी बदला गया। इन चारों जगहों से पांच लाख रुपये की वसूली भी हुई।
पहली टीम ने स्टेशन रोड, मंगलबाजार के आसपास विद्युत के कुल 32 कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें 12 बड़े बकायेदारों की लाइन भी काट दी गई। इन पर कुल 7.18 लाख बाकी है। दूसरी टीम ने अस्पताल चौराहा, जामडीह के आसपास के कुल 25 कनेक्शनों की जांच हुई, 10 की लाइन काटी गई। तीसरी टीम ने बड़ेवन, मालवीय रोड़ के आसपास के कुल 22 विद्युत कनेक्शनों की जांच की और 12 लाइन काटी, चौथी टीम ने खौरहवा में विजिलेंस टीम के साथ मासरेड के तहत कुल 52 विद्युत कनेक्शन जांचे। 10 की लाइनें काटीं, छह उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए, नौ लोगों पर विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन चारों टीमों ने कुल पांच लाख रुपये की राजस्व की वसूली भी की। अभियान में उपखण्ड अधिकारी प्रथम रामइकबाल, जेई आशुतोष लहड़ी, जितेंद्र मौर्य, राधेश्याम पांडेय के साथ निगम के अन्य कर्मी मौजूद रहे।