फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   राजकीय मॉडल महाविद्यालय का पीएम ने किया लोकार्पण

राजकीय मॉडल महाविद्यालय का पीएम ने किया लोकार्पण

Sun, 03 Feb 2019 11:07 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 03 Feb 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
राजकीय मॉडल महाविद्यालय का पीएम ने किया लोकार्पण
राजकीय मॉडल महाविद्यालय का पीएम ने किया लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
मानिकचंद/सल्टौआ। सेमहो में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत राजकीय मॉडल महाविद्यालय का डिजिटल लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। देश में 47 राजकीय मॉडल महाविद्यालयों में रूधौली की ग्राम पंचायत सेहमों में यह महाविद्यालय स्थापित हुआ है।
विज्ञापन

रविवार करीब सवा चार बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग से लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि देश साढ़े चार साल में बहुत तरक्की किया है। ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अभाव में लोग गरीबी से उबर नहीं पाते। अब गरीबों के बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर गरीबी से छूटकारा पा सकेंगे। इसके लिए हमें नकारात्मक सोच त्याग कर अपने रोजगार के प्रति दृढ़ संकल्प के साथ लगना होगा। इसके बाद स्थानीय विधायक संजयप्रताप जायसवाल ने प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। सेहमों के पूर्व ग्राम प्रधान रामदास चौधरी को महाविद्यालय के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर फूलमालाओं से स्वागत किया गया। महाविद्यालय प्रवक्ता अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि छात्रावास के लिए 50-50 सीट बालक व बालिकाओं के लिए है। खेलकूद के लिए ग्राउण्ड एवं वाटर सप्लाई की व्यवस्था की गई है। कला संकाय में हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान जबकि विज्ञान वर्ग के साथ कामर्स संकाय की पढ़ाई होगी। स्मार्ट वोर्ड, ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब की व्यवस्था रहेगी तथा अलग से प्रयोगशाला भी होगी। इस दौरान सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डेय, नोडल अधिकारी डॉ. ए.रहमान, एसडीएम भानपुर, डीआईओएस, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार चौधरी, रबी सिंह, महेन्द्र सिंह, राजकुमार पाण्डेय, रामउग्रह जायसवाल, रामदास चौधरी, वृजभूषण चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed