फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 10 Jan 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सड़क मरम्मत के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

सड़क न बनने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
साऊंघाट। ब्लॉक क्षेत्र के क्षतिग्रस्त पॉलिटेक्निक-गौरा मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीण बुधवार को सड़क पर उतरे। प्रशासन व सरकार विरोधी नारे लगाते हुए ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि इस मार्ग की मरम्मत का काम अविलंब शुरू नहीं कराया गया तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
पॉलिटेक्निक-गौरा मार्ग पर कई जगह छोटे - बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते इस मार्ग पर आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहनों की आवाजाही के कारण धूल उड़ने से सड़क के दोनों तरफ रहने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग सांस संबंधी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। गांव के एसडी गोस्वामी चेतावनी दी कि क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम अविलंब शुरू न होने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि सड़क नहीं बनने पर गांव में किसी भी प्रत्याशी को घुसने भी नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव के राम अनुज पांडेय ने बताया कि पॉलिटेक्निक से पैडा को जोड़ने वाली दो किमी दूरी तक यह सड़क दो साल से खराब है, लेकिन इसकी मरम्मत तक नहीं कराई जा रही है। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने तथा वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल उड़ता रहता है। इसके चलते आसपास के लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। इस मौके पर नरसिंह चौहान, ओमकार, विपिन, रामभवन राजेश, रामाज्ञा, राहुल, प्रमोद, जनार्दन सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed