{"_id":"5952427f4f1c1b00398b47d5","slug":"61498563199-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और एडीएम सहित 20 अफसरों पर जुर्मानां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम और एडीएम सहित 20 अफसरों पर जुर्मानां
Updated Tue, 27 Jun 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन सूचना अधिकार के तहत समय से जानकारी न देना डीएम और एडीएम सहित 20 जिला स्तरीय जन सूचना अधिकारी को मंहगा पड़ा। राज्य सूचना आयुक्त ने इन सभी अधिकारियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इनमें कई अधिकारियों की तैनाती जिले में पहले थे तो कुछ वर्तमान में कार्यरत हैं। जुर्माने की रकम अधिकारियों के वेतन से वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। सूचना देने में के लिए तय समय से बाद से प्रतिदिन 250 रुपये दर से जुर्माना लगाया गया है।
जिन अधिकारियों पर जुर्माना लगाया गया उनमें तत्कालीन डीएम, तत्कालीन एडीएम राकेश कुमार सिंह व एक अन्य तत्कालीन एडीएम, तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव के नाम प्रमुख हैं। अन्य अधिकारियों में एक्सईएन सरजू नहर खंड पांच के ललित कुमार श्रीवास्तव व एक्सईएन संजय कुमार, वर्तमान अपर मुख्य अधिकारी उदय शंकर सिंह, तकलीन डीपीआरओ, बीडीओ गौर व कुनराई के ग्राम विकास अधिकारी हीरा सिंह, बीडीओ बहादुरपुर, प्रभारी डीपीआरओ आनंद प्रकाश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य मदरसा उल अहले गूलसने रजा रमवापुर के अनवर अहमद कादरी, जिला समाज कलयाण अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार कन्नौजिया, तत्कालीन बीएसए संतोष कुमार सिंह, डीआईओएस, तत्कालीन हर्रैया तहसीलदार हरिश्चंद्र सिंह एवं एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम का नाम शामिल है।