फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   6134 people vaccinated

190 बूथों पर 6,134 को लगा कोरोनारोधी टीका...

Thu, 21 Apr 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
6134 people vaccinated
टीकाकरण : 6,134 ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को 190 बूथों पर अभियान चला 6134 को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बूथों पर टीका लगवाने वालों की भीड़ रही। वहीं, स्कूलों में बच्चों को वैक्सीन लगाई गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली समेत सभी सीएचसी-पीएचसी और स्कूलों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। अभियान में 30 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। 863 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। 12 से 14 वर्ष के 2683 बच्चों को टीका लगा है। महिला अस्पताल में 97 को कोविशील्ड और 28 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। 12 से 14 साल वाले 23 बच्चों को वैक्सीन लगी। जिला अस्पताल में 30 को कोविशील्ड व 20 को को-वैक्सीन लगी। 12 से 14 साल वाले पांच बच्चों को भी टीका लगा।
विज्ञापन

895 नमूने जांच के लिए भेजे गए
बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज से 658 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें सभी निगेटिव मिले हैं। जिले में कोरोना सक्रिय केस की संख्या एक है। जिसकी निगरानी की जा रही है। एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि अभी भी 809 लोगों की जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से शहर और गांवों से कुल 895 सैंपल लिए गए, इसमें एंटीजन व आरटीपीसीआर जांचें शामिल हैं। स्टेशन पर डा. मासूमा की नेतृत्व में टीम ने सैंपलिंग की। सीएमओ डा. चंद्रशेखर ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें। कोरोना से बचाव के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed