फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   60 year old warehouse being demolished, new one to be built with Rs 3.5 crores

Basti News: ढहाया जा रहा 60 साल पुराना गोदाम, 3.5 करोड़ से बनेगा नया

Sat, 19 Oct 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 19 Oct 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
60 year old warehouse being demolished, new one to be built with Rs 3.5 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के 60 साल पुराने गोदाम को अब ढहाया जा रहा है। इसे ढहाकर 3.47 करोड़ रुपये की लागत से नया व आधुनिक बनाया जाएगा। इसके लिए निगम ने तैयारी पूरी कर ली है।
भारत सरकार की परिसंपत्ति मुद्रीकरण योजना के तहत कार्यदायी संस्था इसका मलबा सहेज रही है। इसके आधुनिकीकरण से जहां सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनाज को सुरक्षित किया जा सकेगा, वहीं यहां स्थापित क्रय केंद्र पर जिले के हजारों किसान अपना अनाज आसानी से बेच सकेंगे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर भारतीय खाद्य निगम ने 1963-64 में अपना गोदाम स्थापित किया था। जहां एक क्रय केंद्र के अलावा 5600 एमटी के दो गोदाम बनाए गए थे। इन गोदामों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनाज के अलावा क्रय केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं का भंडारण होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां एफसीआई के प्रबंधक कार्यालय समेत कर्मचारियों के आवास व मजदूरों के लिए टिनशेड भी बनाए गए हैं। दशकों पूर्व बने यह संसाधन अब जर्जर हो चुके हैं।
क्रय केंद्र व उसके गोदाम भी खस्ताहाल हो चुके हैं। यहां बनाई गई चार मीटर पतली सड़क पर जब ट्रकों व अनाज लदे भारी वाहन निकलते हैं तो एक तरफ से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।

यहां अनाज के तौल के लिए स्थापित धर्मकांटा का फाउंडेशन भी अपनी दुर्दशा बयां कर रहा है। इसे देखते हुए एफसीआई के जिला प्रबंधक धीरज सिंह ने उच्चाधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया तो इसके नवीनीकरण की योजना तैयार हो गई है। कार्यदायी संस्था के साइट इंजीनियर गौरव कुमार सिंह के अनुसार जल्द ही इस गोदाम का नए कलेवर में निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed