{"_id":"624c91e19f7ca921ee0e79cc","slug":"6-bigaha-above-wheat-crope-fired-basti-news-gkp432335148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली तार गिरने से रैकवार में साढ़े छह बीघा गेहूं जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली तार गिरने से रैकवार में साढ़े छह बीघा गेहूं जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली तार गिरने से रैकवार में साढ़े छह बीघा गेहूं की फसल राख
बस्ती। पारा बढ़ने के साथ-साथ आगजनी की घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है। इससे निपटना पुलिस और फायर ब्रिगेड के लिए चुनौती भरा साबित हो रहा है। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के हरदिया, वाल्टरगंज थानांतर्गत सरैया, कप्तानगंज के रैकवार में आग लग गई।
कोतवाली क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास सड़क किनारे घास- फूस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मौके पर पहुंचे पटेल चौक चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि सड़क किनारे घास फूस में आग लगी थी जिसे बुझा दिया गया है। हालांकि थोड़ी देर बात फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। दुबौला प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज थानांतर्गत रैकवार गांव के सीवान में बिजली तार गिरने के कारण तीन किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। किसान चंद्रिका का तीन बीघा, महेंद्र का ढाई बीघा एवं रुदल का एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। पीड़ित किसानों ने बताया कि इसकी सूचना लेखपाल को दे दी गई है। खबर लिखी जाने पर तहसील से कोई जिम्मेदार घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार थानांतर्गत सरैया गांव के पास सड़क किनारे अज्ञात कारणों से दोपहर में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे एसआई जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। बताया कि बगल में गेहूं का खेत था यदि समय पर दमकल न पहुंची होती तो अधिक नुकसान हो जाता।