{"_id":"69ab274b281bff38bf0e5fed","slug":"563-school-vehicles-plying-without-permit-and-fitness-certificate-basti-news-c-207-1-bst1005-154419-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बगैर परमिट और फिटनेस के ही फर्राटा भर रहे 563 स्कूल वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बगैर परमिट और फिटनेस के ही फर्राटा भर रहे 563 स्कूल वाहन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के ज्यादातर स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच 563 स्कूली वाहन बगैर परमिट व फिटनेस के सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इन वाहनों से यात्रा करने वाले हजारों छात्र-छात्राओं की जान खतरे में है। बावजूद इसके स्कूल प्रबंधन छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है।
परिवहन विभाग की अनदेखी से कई माह से ऐसे वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कोई हादसा होने पर ही इनकी नींद टूटती है। जांच और कार्रवाई के नाम पर दो-चार दिन खानापूरी की जाती है। फिर पहले जैसा ही हाल हो जाता है। जिलेभर में 1410 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इसमें बड़ी बस, मैजिक समेत अन्य वाहन शामिल हैं। इनमें से 302 की फिटनेस तो 261 वाहनों के परमिट एक्सपायर हो चुके हैं।
विभाग का दावा है कि इनको नोटिस भेजे गए हैं। बगैर फिटनेस दौड़ रहे वाहनों पर पांच हजार तो परमिट के बिना संचालित वाहनों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है।