{"_id":"5bcf4f83bdec2269351dbd4d","slug":"51540312963-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर सूखी, सीएम से किसानों ने लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर सूखी, सीएम से किसानों ने लगाई गुहार
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
farmer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुबौलिया (बस्ती)। ब्लॉक क्षेत्र में सैकड़ों गांवों में खेतों की सिंचाई के लिए निकाली गई सरयू नहर परियोजना बेकार साबित हो रही। यूं तो बाढ़ आने पर नहर भर जाती है, मगर अन्य दिनों में जब पानी की जरूरत खेतों को होती है तो उसका पता नहीं होता। सिल्ट व झाड़-झंखाड़ से पटी नहर की नालियों की विभाग ने सफाई तक नहीं करवाया है। किसानों ने सरयू नहर के अधिकारियों से पानी छोड़ने की मांग की, मगर इसका कोई असर उन पर नहीं है। ऐसे में अब किसानों ने मुख्यमंत्री तक इसकी गुहार लगाई है।
वर्षों पहले चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल भैसिया विक्रमजोत कलवारी शाखा तक नहर की खुदाई की गई तो किसान खुश हुए कि अब सिंचाई की दिक्कत दूर हो जाएगी, मगर यह समस्या अब भी बरकरार है। खेत प्यासे हैं और नहरें सूूखी हैं। धान की फसल के लिए तमाम बार अधिकारियों से इसकी शिकायत दर्ज कराई, मगर उनकी सेहत पर इसका कोई असर नहीं रहा है। एक बार पानी आया भी मगर सफाई न होने के कारण वह टेल तक नहीं पहुंचा। ग्राम बैरागल के वदीउज्जमा सिद्दिकी, शुकुलपुरा के चंद्रप्रकाश शुक्ल, अरुण शुक्ल, गुलौरी के राधेश्याम, विनोद सिंह सहित तमाम किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नहर में पानी छोडंने की मांग की है।
विज्ञापन