{"_id":"5bb26a40867a554f1432123a","slug":"51538419264-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती की पूर्व संध्या पर याद किए गए बापू और शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती की पूर्व संध्या पर याद किए गए बापू और शास्त्री
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
याद किए गए बापू और शास्त्री
गांधी और शास्त्री जी से जुड़ी बातें साझा की गईं
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर गोष्ठी आदि कार्यक्रम किए। वक्ताओं ने गांधी व शास्त्री जी से जुड़ी बातों को साझा किया।
सोमवार को समाचार पत्र वितरक सेवा समिति की ओर से आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता जय प्रकाश गोस्वामी ने की। गोष्ठी में डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि बापू और शास्त्री देश के रत्न हैं। बापू ने देश दुनियां को अहिंसा का पाठ पढ़ाकर शक्ति का अहसास कराया और लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा देकर कठिन परिस्थितियों में देश को साहस दिया। डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि बापू-शास्त्री के विचार संसार में सदैव प्रासंगिक रहेंगे।इस दौरान दुर्गेश कुमार मिश्र, रमेश गिरी, रामदेव भारद्वाज, वृजेश मिश्र, गोविन्द पाण्डेय, लालमणि प्रसाद, दीपक कुमार, अतुल पाण्डेय, विजय प्रकाश गोस्वामी, राजेश गिरी, सिट्टू मिश्र, दिलीप पाण्डेय आदि मौजूद रहे ।
फोटो
रामधुन यात्रा निकाल दिया शांति का संदेश
कांग्रेस पार्टी की ओर से गांधी जयंती सप्ताह आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी/बभनान। गांधी जयंती सप्ताह के छठे दिन कांग्रेस पार्टी की ओर रामधुन यात्रा निकाली गई। बनकटी ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार चौधरी व इंद्रेश चौधरी के नेतृत्व में आपसी भाईचारा के तहत देईसाड़ चौराहे से रामधुन यात्रा निकाली गई। जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य है गांधी जी के संदेशों को सत्य अहिंसा, भाई चारा के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना। इस मौके पर चिंता हरण चौधरी, अजय पांडेय,विंद्रेश चौधरी, कन्हैया लाल चौधरी, रामचंद्र, राम जगत, शत्रुघन यादव, रामदास यादव, राजाराम, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बभनान सईद खां के नेतृत्व में कस्बे में यात्रा निकाली गई। जो हर्रैया चौराहे से सब्जी मंडी, रामलीला मैदान, सराफा मोहल्ला, रेलवे क्रॉसिंग, सुर्ती हट्टा होते हुए विजय नगर चौक पहुंच कर संपन्न हुई। यात्रा में जिला महासचिव आलोक तिवारी, राजू बाबा, ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सिंह राजन, ओम प्रकाश तिवारी, राकेश सिंह, नानकू सोनकर, मोहम्मद सलाम, निसार अहमद, आरिफ खान, रुआब अली, शुभम जायसवाल, संतोष पांडेय, शिबू अंसारी, सोनू तिवारी, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
फोटो
गूंजता रहा रघुपति राघव राजाराम
परशुरामपुर। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने परशुरामपुर बाजार में गांधी संदेश यात्रा निकाली। संदेश यात्रा ब्लॉक तिराहे से शुरू होकर परशुरामपुर बाजार में घूमी। इस दौरान बापू का प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम की धुन गूंजती रही।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विरेंद्र प्रताप पांडेय ने कहा कि कांग्रेस सदैव गांधी जी के सत्य अहिंसा प्रेम के सिद्धांतों पर कार्य करती है। इसीलिए हर वर्ग से कांग्रेस को समर्थन मिला हुआ है। केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यों की आलोचना करते हुए जिला अध्यक्ष पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और देश का अमन चैन बिगाड़ रही है। आह्वान किया कि गांधी के सिद्धांतों पर चलकर ही इस देश में सही मायने में राम राज्य की स्थापना की जा सकती है। यात्रा को जिला संयोजक प्रेम शंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ला, राममिलन चतुर्वेदी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, मनीष मिश्रा, राजीव पांडे, बृजेंद्र प्रताप नारायण पांडे, सूर्य प्रकाश, सत्य नारायण पांडे, पारसनाथ मिश्र सहित क्षेत्रीय जन मौजूद रहे।
गांधी शास्त्री जयंती पर आज निकलेगी प्रभातफेरी
बस्ती। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सुबह छह बजे से सात बजे तक विद्यालयों की ओर से प्रभात फेरी के बाद पुष्पार्चन कार्यक्रम होंगे। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों एवं संस्थाओं में पुष्पार्चन के अलावा गांधी जी के जीवन संघर्ष उनकी देश सेवा, जीवन मूल्यों पर चर्चा भी चर्चा की जाएगी।
पांच तक चलेगा स्वच्छता सप्ताह
प्रदेश सरकार की तरफ से पांच अक्तूबर तक विशेष स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है। कमिश्नर अनिल कुमार सागर ने मंडल के सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गांधी जी के सादा जीवन उच्च विचार को आत्मसात करते हुए स्वच्छता के अभियान को सफल बनाएं। डीएम डॉ. राज शेखर भी कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने की अपील की है। मण्डलायुक्त, डीआईजी, जिला जज, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक आदि ने बधाई दी तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी को भी याद करने का आह्वान किया।