{"_id":"59a5aa344f1c1b0c278b4680","slug":"51504029236-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से घटती घाघरा से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से घटती घाघरा से आफत
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजी से घटती घाघरा से आफत
विक्रमजोत।
घाघरा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर घटकर 93.05 सेंटीमीटर पर आ गया है। फिर भी नदी खतरे के निशान से 27 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। तटबंधों और ठोकरों से सटकर बहने से बांध पर दबाव कायम है। मुख्य धारा बैक रोल करते हुए बिना बांध वाले क्षेत्रों में 200 मीटर में कटान कर रही है।
विक्रमजोत-लोलपुर बांध के भदोई और मुंडेरीपुर ठोकरों में जबरदस्त कटान हो रही है। बाढ़ प्रखंड के सहायक अभियन्ता दयाशंकर सिंह ने बताया कि शारदा, गिरजा और बनबसा बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। ठोकरों में कहीं बैठने या क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल मरम्मत कार्य हो रहा है। बोरे र्में इंट व झांवे का स्टोर बढ़ा लिया गया है जिससे अचानक कटान पर बचाव किया जा सके। वहीं, भरथापुर में काली मंदिर के किनारे मुख्यधारा पहुंच गई है। इससे कभी भी मंदिर धारा में समा सकता है। सहजौरापाठक अभी भी बाढ़ के पानी से घिरा है। सात सरकारी नावें सेवा दे रही हैं और तत्काल आपदा से निपटने के लिए पीएसी के गोताखोरों की एक टीम लगाई गई है। एक टीम विक्रमजोत के इंटर कॉलेज में रिजर्व रखी गयी है।
स्वयं सेवी संस्थाओं ने भेजा राशन
कानपुर और लखनऊ की एक स्वयंसेवी संस्था ने बाढ़ पीड़ितों को बांटने के लिए दो ट्रक राशन भेजा है। विक्रमजोत में वाल्मीकि इंटर कॉलेज और धिरौली पाण्डेय से जरूरतमंदों को गेहूं, चावल, चना, नमक, केरोसिन इत्यादि बांटी जा रही है। निगरानी के अभाव में पुण्य कमाने के लिए भेजे राशन की बंदरबांट हो रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं से फ्री राशन को लेकर मारपीट तक की नौबत आ जा रही है। स्कूल में तैनात पीएसी के जवान व स्थानीय चौकी प्रभारी ने जब कड़ाई से मोर्चा संभाला तो मामला शांत हो सका। देखरेख कर रहे पीएसी के जवानों ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए आया राशन भाजपा कार्यकर्ता लूट ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
तटबंध बचा पर कटान जारी
दुबौलिया। घाघरा नदी के जलस्तर में कमी होने के बावजूद कटान जारी है। सोमवार को हुए कटान के बाद बाढ़ खंड के अधिकारी युद्धस्तर पर बोल्डर लगाने का कार्य कर रहे हैं। मजदूर बल्ली पायलिंग के पास ईंट की बोरी लगा रहे है। जो धारा को सीधे बंधे से टकराने से रोक रही है। चांदपुर प्राथमिक विद्यालय से खलवा गांव 600 मीटर तक नदी की कटान जारी है। धरमूपुर एहतमाली, खजांची पुरवा में कटान हो रही है। चांदपुर के दोनों स्पर पर दबाव बना हुआ है। एक स्पर का नोज बह गया था उसे सही करने का प्रयास किया जा रहा है। कटान के चलते वीडी बांध पर खतरा बना हुआ है। पारा, सैफाबाद व चांदपुर कटरिया बांध संवेदनशील बना हुआ है।
कप्तानगंज विधायक सीए चन्द्र प्रकाश शुक्ला ने दुबौलिया प्राथमिक विद्यालय पर, सूविखा बाबू, खजांची पुरवा, धरमूपुर एहतमाली, खलवा के 150 परिवारों में बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया। कहा कि राहत वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। भाजपा नेता चतुर्गुन राजभर, भगवान बक्स सिंह, शोभामणि तिवारी, कृष्ण मुरारी उपाध्याय, ज्ञानेन्द्र सिंह, अंबिका सिंह, पंकज, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
बांध कटने की अफवाह पर भीड़
कटान की खबर सुनकर आसपास के लोग देखने पहुंच रहे हैं। स्थानीय थाने के सिपाही सुरक्षा में लगाए गए हैं। जो कटान की जगह पर लोगों को बाइक आदि ले जाने से रोक रहे है। बांध के सामने पड़ने वाले स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। साथ ही एडी एकडेमी धरमूपुर में बच्चों की छुट्टी कर दी गई।