{"_id":"679a8293e9b77c2ba1087b31","slug":"513-couples-will-tie-the-knot-450-applications-received-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131171-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विवाह बंधन में बंधेंगे 513 जोड़े, आए 450 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विवाह बंधन में बंधेंगे 513 जोड़े, आए 450 आवेदन
Thu, 30 Jan 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
मार्च में होगा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, सत्यापन जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गरीब बेटियों की शादी के लिए मार्च में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में समाज कल्याण विभाग की ओर से 513 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक विभाग को 450 आवेदन मिले हैं। आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों की शादी के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित है। जनपद में मार्च में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी तिथि अभी निर्धारित नहीं है। आवेदन के सत्यापन में कोई चूक न हो, इसे ध्यान में रखते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जरूरी निर्देश दिए हैं। सत्यापन कार्य बीडीओ और पंचायत सचिव के माध्यम से किया जा रहा है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1,180 जोड़ों की शादी का लक्ष्य समाज कल्याण विभाग को मिला था। अब तक 667 जोड़ों की शादी कराई जा चुकी है।
..
विवाह के लिए जरूरी शर्तें
कन्या का पिता जनपद का निवासी हो।
परिवार की आय सालाना दो लाख से ज्यादा न हो।
कन्या की उम्र 18 वर्ष और दूल्हे की उम्र 21 साल होनी चाहिए।
कन्या विवाहित हो या विधवा, परित्यक्ता, कानूनी रूप से तलाकशुदा महिला।
एससी-एसटी, ओबीसी होने पर जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
निराश्रित कन्याओं, विधवाओं की बेटियों और दिव्यांग कन्याओं को योजना में प्राथमिकता दी जाती है।
..
कोट
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 450 आवेदन प्राप्त हुए है। इनका सत्यापन कराया जा रहा है। इस आयोजन में 513 जोड़ों की शादी का लक्ष्य है। मार्च में शादी का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
- श्रीप्रकाश पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी