फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   50 suspicious women found with children in Dharamshala

Basti News: धर्मशाला में बच्चों के साथ मिलीं 50 संदिग्ध महिलाएं

Sat, 17 May 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 17 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
50 suspicious women found with children in Dharamshala
बस्ती। शहर के गांधीनगर स्थित गौरी दत्त धर्मशाला में किराए पर रहने वाली 50 से अधिक संदिग्ध महिलाएं मिली हैं, जो अपने बच्चों को भी साथ रखती हैं। पुलिस के पूछने पर बताया कि बच्चे भीख मांगते हैं और महिलाएं धार्मिक पुस्तकें आदि बेचती हैं। पुलिस उनके आधार कार्ड और राजस्थान के मूल निवास से आदि का सत्यापन करा रही है। हाल के दिनों में शहर में मासूम से दरिंदगी, दिन दहाड़े स्वर्ण व्यवसायी से चेन की चोरी, कई घरों व दुकानों में चोरी के अलावा पीट-पीटकर हत्या जैसी सनसनीखेज वारदात होने से पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। ऐसे में पुलिस सक्रिय रहकर ऐसी वारदातों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पूरी ताकत झाेंक दी है। शुक्रवार को कटेश्वरपार्क के पास ऐसी ही कुछ महिलाओं को पुलिस ने रोका। पूछताछ में पता चला कि उनके साथी गौरी दत्त धर्मशाला में ठहरे हैं। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि इन सभी का सत्यापन कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed