{"_id":"620e91f055a4791c7e7ba360","slug":"5-people-found-positive-basti-news-gkp4272789143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
बस्ती। जनपद में बृहस्पतिवार को पांच लोग पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार जिले में कुल 39 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर रैपिड रिस्पांस टीम ने कुल 699 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है।
इसके अलावा जिले में पॉजिटिव हुए लोगों में से आठ रिकवर हो गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। अब सार्वजनिक स्थलों पर भी जांच कराई जा रही है। रेलवे स्टेशन, रोडवेज के अलावा चौराहों पर बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। हर आने जाने वालों का नमूना लेकर उसे जांच कराया जा रहा है। बताया कि जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। कहा कि टीकाकरण प्रतिरक्षित लोगों को भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। भीड़ भाड़ व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों का नमूना एकत्रित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित लोगों को अभी होम क्वारंटीन किया जा रहा है, क्योंकि जितने भी संक्रमित मिले हें उनमें कोई भी गंभीर नहीं है। वैसे स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। लोगों को कोरोना से सचेत भी किया जा रहा है कि वह गाइड लाइन का पालन करें। भीड़भाड़ में जाने से बचें। सीएमओ के मुताबिक कोरोना पीड़ित तीन संक्रमित लखनऊ में भर्ती हैं। यह सभी अन्य कई बीमारी से भी पीड़ित हैं।