फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   5 KW radio station will open in Basti, Prasar Bharati asked for land

Basti News: बस्ती में खुलेगा 5 किलोवाट का आकाशवाणी केंद्र, प्रसार भारती ने मांगी जमीन

Fri, 25 Aug 2023 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
5 KW radio station will open in Basti, Prasar Bharati asked for land
केंद्र स्थापना के लिए 03 हजार वर्गमीटर जमीन की होगी जरूरत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में आकाशवाणी केंद्र खुलेगा। इसकी सहमति केंद्र सरकार के प्रसार भारती ने दे दी है। 5 किलोवाट केंद्र की स्थापना के लिए 2 से 3 हजार वर्ग मीटर जमीन की जरूरत की मांग प्रसार भारती ने जिला प्रशासन से की है। यह जमीन केंद्र को निशुल्क उपलब्ध करानी होगी।
केंद्र सरकार की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव काल में जनपद में 5 किलोवाट का आकाशवाणी केंद्र स्वीकृत किया गया है। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की नीतियों को जनहित में प्रसारित करना है। आकाशवाणी केंद्र क माध्यम से स्थानीय लोगों के लिए सूचना, शिक्षा, मनोरंजन एवं स्वास्थ्य के कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे
विज्ञापन

केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत प्रसार भारती, नई दिल्ली के उप महानिदेशक अभियांत्रिकी आदित्य चतुर्वेदी ने डीएम प्रियंका निरंजन को पत्र लिखकर आकाशवाणी के 5 किलोवाट एफएम केंद्र स्वीकृति की सूचना देते हुए लगभग 02 से 03 हजार वर्गमीटर निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। उप महानिदेशक अभियांत्रिकी ने वाराणसी के उप महानिदेशक आकाशवाणी को भी पत्र लिखकर जमीन आवंटन संबंधी कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
बोलीं डीएम
डीएम प्रियंका निरंजन ने आकाशवाणी केंद्र स्थापना की पुष्टि की है। कहा है कि जमीन के लिए एसडीएम सदर को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही मांग के अनुरूप जमीन प्रसार भारती को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed