फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   481 workers voted

481 कर्मचारियों ने वोट डाला

Mon, 20 Feb 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 20 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
481 workers voted
किसान पीजी कालेज मे पोस्टल मतदान करते मतदाता।
मतदान कार्य में लगे कर्मियों को निर्वाचन आयोग की ओर से मत के अधिकार के तहत ट्रेनिंग सेंटर पर ही वोट करने की व्यवस्था की गई है। केडीसी कॉलेज में चल रहे मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के पहले दिन 2600 कर्मियों ने भाग लिया, इनमें 481 मतदान कर्मियों ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाला। सबसे अधिक सदर विधानसभा क्षेत्र में 125, हर्रैया में 109, महादेवा सुरक्षित में 98 और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में 64 सहित कुल 481 कर्मियों ने बैलेट पेपर के जरिए वोट किया। सभी पांचों बूथों को माडल बूथ का दर्जा देकर वहां पर सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी। मतदान व्यवस्था का जायजा महादेवा और रूधौली के प्रेक्षक, डीएम और सीडीओ ने भी लिया। 
विज्ञापन


मतदान के प्रभारी परियोजना निदेशक डीआरडीए आरपी सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देश पर विधानसभावार के प्रत्येक बूथ पर पोस्टल बैलेट सुविधा केंद्र बनाया गया है। इसके जरिए उन कर्मियों को वोट करने की सुविधा दी गई है। बताया कि जो कर्मी मतदान कार्य में लगे होने के कारण चुनाव वाले दिन वोट नहीं कर पाते उन्हीं को ही यह सुविधा दी गई है। बताया कि इसके लिए पांच बूथ बनाए गएं हैं। प्रत्येक बूथ पर मतदान करने की व्यवस्था है। बताया कि मतदान एक एआरओ की देखरेख में हो रहा है। पीठासीन और मतदा अधिकारी लगाए गएं हैं। वोटरों के प्रमाणीकरण के लिए दो वरिष्ठ और दो कनिष्ठ अभियोजन अधिकारी लगाए गएं हैं। बताया कि वोट करने वाला मतदान कर्मी पहले प्रारूप 12 भरकर देगा। साथ डयूटी आदेश की प्रति भी देगा। आईडी के आधार पर उसे मतपत्र जारी होता है। मतपत्र लेकर कर्मी बनाए गए बूथ पर जाएगा और वहां पर जाकर वह अपने प्रत्याशी के पक्ष में बैलेट पेपर पर अंकित करेगा, उसके बाद वह वहां रख्रे बैलेट बाक्स में मतपत्र को डालेगा। बताया कि बनाए गए माडल बूथ और व्यवस्था की सराहना दोनों प्रेक्षकों ने भी की। बताया कि ट्रेनिंग 24 फरवरी तक चलेगा इस बीच मतदान कर्मी चाहे तो अपना वोट बैलेट पेपर के जरिए कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed