चौथे दिन 44775 कापियों का हुआ मूल्यांकन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसायन शास्त्र के शतप्रतिशत परीक्षकों ने किया बहिष्कार
बस्ती। रविवार को भी रसायन शास्त्र विषय के परीक्षकों ने बकाए का भुगतान न होने और डीआईओएस को दंडित करने की मांग को लेकर मूल्यांकन नहीं किया। जीजीआईसी में परीक्षक बैजनाथ मिश्र की अगुवाई में नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि बताया कि जब तक डीआईओएस को दंडित नहीं किया जाता और बकाए का भुगतान नहीं कर दिया जाता और इस वर्ष के मूल्यांकन की समयसारिणी निर्धारित नहीं कर दी जाती तब तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर प्रवीन दुबे, पवन त्रिपाठी, वेदप्रकाश वर्मा, श्रीराज शुक्ल, प्रमोद कुमार, राघवेंद्र प्रताप, रवि प्रकाश शुक्ल, इंद्रभान, अविनाश ओझा, अंकित मिश्र, पल्वी सिंह मौजूद रहे।