फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   43 cases of parali burning will be return

43 किसानों से हटेंगे फसल अवशेष जलाने के मुकदमे

Thu, 16 Sep 2021 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
43 cases of parali burning will be return
43 किसानों से हटेंगे फसल अवशेष जलाने के मुकदमे
विज्ञापन

किसानों पर लगा जुर्माना भी समाप्त करेगी सरकार
मुकदमा दर्ज होने से किसानों में बढ़ी है नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फसल के अवशेष (पराली) जलाने के आरोप में किसानों पर दर्ज मामले सरकार वापस लेने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही उन पर लगे जुर्माने भी समाप्त किए जाएंगे। फसल अवशेष जलाने पर जिले के 43 किसानों पर मुकदमे दर्ज हैं। इन पर करीब एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

फसल अवशेष जलाने पर किसानों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इससे सरकार को किसानों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। सरकार के फैसले से जिले के किसान खासे खुश हैं। प्रगतिशील किसान राम मूर्ति मिश्रा बताते हैं कि किसानों पर मुकदमा दर्ज होने से उन्हें पुलिस की उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने चुनाव से पहले यह फैसला लेकर किसानों की नाराजगी कम करने की कोशिश की है। किसान अरविंद सिंह बताते हैं कि सरकार को चाहिए कि किसानों को फसल अवशेष निस्तारण के लिए सस्ते कृषि यंत्र उपलब्ध कराएं। समस्या के समाधान पर विचार करना होगा मुकदमा दर्ज करने से किसानों में नाराजगी बढ़ेगी। डीएम सौम्या अग्रवाल ने बताया कि इस बारे में फिलहाल अभी कोई शासनादेश नहीं मिला है। शासन से जो निर्देश प्राप्त होंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed