फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   4.25 crore will be spent on the construction of 17 funeral sites, target released

Basti News: 17 अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण पर खर्च होंगे 4.25 करोड़, लक्ष्य जारी

Mon, 10 Aug 2026 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
4.25 crore will be spent on the construction of 17 funeral sites, target released
बस्ती। जिले में अंत्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में 17 नए अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कराया जाएगा। शासन की ओर से इसके लिए 4.25 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे। लक्ष्य के अनुसार, जिले के ब्लॉकों से ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. घनश्याम सागर ने बताया कि निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश की ओर से जिले को 17 अंत्येष्टि स्थलों का लक्ष्य मिला है। निर्माण के लिए धनराशि भी जारी कर दी गई है। अब ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। चयन के बाद संबंधित ग्राम पंचायतें टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से निर्माण कार्य कराएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंत्येष्टि स्थल पर शवदाह गृह, शेड, शांति स्थल, इंटरलॉकिंग, बैठने के लिए सीमेंटेड कुर्सियां, पेयजल, स्नानघर और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। लकड़ियों को सुरक्षित रखने के लिए भंडारण गृह भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
3,550 वर्गमीटर भूमि जरूरी
अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए संबंधित ग्राम पंचायत में करीब 3,550 वर्गमीटर भूमि की आवश्यकता होगी। स्थल पर टीनशेड से ढका शवदाह प्लेटफार्म और लोगों के बैठने के लिए शांति स्थल बनाया जाएगा। पेयजल के लिए हैंडपंप, स्नानघर और शौचालय की व्यवस्था होगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए अंत्येष्टि स्थल के आसपास पौधरोपण कराया जाएगा। मुख्य सड़क से अंत्येष्टि स्थल तक इंटरलॉकिंग सड़क भी बनाई जाएगी, ताकि शव को शवदाह स्थल तक ले जाने में परेशानी न हो।
---------
पिछले साल 16 स्थलों के लिए मिले थे चार करोड़
वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले की 16 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये की धनराशि संबंधित ग्राम पंचायतों के खातों में सीधे भेजी गई थी। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 17 अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के लिए शासन स्तर से करीब 4.50 करोड़ रुपये मिले थे। चालू वित्तीय वर्ष में भी 17 अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


कोटशासन से लक्ष्य मिल गया है। ग्राम पंचायतों से एडीओ पंचायत के माध्यम से प्रस्ताव मांगे गए हैं। ग्राम पंचायतों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी, ताकि किसी तरह की शिकायत की स्थिति न बने।

-घनश्याम सागर, डीपीआरओ, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed