फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पंचायतों की बात करने वाले को ही दिल्ली की कुर्सी

पंचायतों की बात करने वाले को ही दिल्ली की कुर्सी

Tue, 19 Feb 2019 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
पंचायतों की बात करने वाले को ही दिल्ली की कुर्सी
फोटो
विज्ञापन

पंचायतों की बात करने वाले को ही दिल्ली की कुर्सी
प्रधान संगठन की जागृति यात्रा में बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष
डीएम को दिया ज्ञापन, अंबेडकरनगर रवाना हुई जागृति यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की जागृति यात्रा मंगलवार को रुधौली रोड होते हुए शहर में पहुंची। शास्त्री चौक पर सभा के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन डीएम को दिया। इसके बाद अंबेडकरनगर रवाना हो गई। जागृति यात्रा प्रदेश के 52वें जिले में पहुंची थी। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव के नेतृत्व में रामनगर ब्लॉक पर प्रधानों ने स्वागत किया।

कलेक्ट्रेट पहुंचने पर सभी ग्राम प्रधानों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 73वें संविधान संशोधन और गांव को गणराज्य का दर्जा देने को जागृति यात्रा निकाली गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि जो पंचायत की बात करेगा वहीं देश और प्रदेश पर राज करेगा। कहा कि 27 फरवरी को प्रदेश के सभी ग्राम प्रधान लखनऊ ईको गार्डेन में जुटेंगे। जहां प्रदेश सरकार को ताकत का अहसास कराया जाएगा। प्रदेश सरकार प्रधानों की बातें नहीं मानी तो 27 को विधान सभा मार्ग को जाम भी किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि केंद्र सरकार पंचायतों को खोखला कर रही है। प्रधानों के अधिकारों पर अंकुश लगाने का कार्य कर रही है। जागृति यात्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह, जिलाध्यक्ष अमित सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह, श्रवण तिवारी, महेंद्र प्रताप सिंह, कपिल देव चौधरी, जयप्रकाश पाण्डेय, श्यामचरण शुक्ल, संजय चौधरी, परमहंस शुक्ल, बिंदू यादव, श्रीराम पाण्डेय, तहसील अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, शिवजी चौधरी, अमित शुक्ल सहित कई ने संबोधित किया। इस दौरान में भारी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed