फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कम हो रहा जलस्तर, कटान जारी

कम हो रहा जलस्तर, कटान जारी

Tue, 14 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कम हो रहा जलस्तर, कटान जारी

विज्ञापन
कम हो रहा जलस्तर, कटान जारी
दुबौलिया के बाढ़ पीड़ितों में बांटी गई राहत सामग्री
प्रशासनिक अमले के साथ तटबंध पर पहुंचे डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। सरयू नदी में जल स्तर कम हो रहा है। इससे गांवों में घुसा बाढ़ का पानी भी कम होने लगा है। सिर्फ सुबिखा बाबू गांव के लोग नाव से तटबंध पर आ जा रहे हैं। उधर, खेती योग्य भूमि का कटान जारी है। सोमवार को डीएम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
सरयू का जलस्तर घटने का सिलसिला जारी है। वीडी बांध के कटरिया-चादपुर तटबंध और गौरा-सैफाबाद तटबंध पर पारा गांव के पास स्थिति सामान्य हो चुकी है। बाढ़ प्रभावित गांव खजांची पुरवा, ढेडवा से पानी हटकर सिर्फ सिवान में है। दिलासपुरा, कटरिया व खजांची पुरवा के पास सरयू तेजी के साथ खेती योग्य जमीन काट रही है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रशासनिक अमले के साथ डीएम डॉ. राजशेखर दिन में करीब साढे़ 11 बजे तटबंध पर पहुंचे। साथ में एसपी दिलीप कुमार व एसडीएम हर्रैया एसपी शुक्ल भी थे। जिले के अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया चांदपुर में दो किलोमीटर जर्जर तटबंध के मरम्मत का कार्य देखने के बाद जरूरत के मुताबिक स्पर और कटर बनाने के निर्देश बाढ़ खंड के अधिकारियों को दिए। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता डीके त्रिपाठी को मरम्मत कार्य में शिथिलता नहीं बरतने की हिदायत दी। बाढ़ खंड के अवर अभियंता संजय यादव, तहसीलदार मो.जसीम आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed