फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अपने को बचाने में जुटे अफसर

अपने को बचाने में जुटे अफसर

Sat, 11 Aug 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
अपने को बचाने में जुटे अफसर
अपनी गर्दन बचाने में जुटे अफसर
विज्ञापन

सही बात कौन बोल रहा, मजदूर या जिम्मेदार
घायल मजदूर बोले, आज खुलनी थी शटरिंग

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। फुटहिया पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने के मामले में जिम्मेदार अपनी गर्दन बचाने में जुटे हैं। ओवरब्रिज का जो हिस्सा शटरिंग पर खड़ा था उसे शनिवार को हटाया जाना था, यह कहना है घायल मजदूरों का। जबकि केएमसी के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष वैश्य इससे इतर घटना की वजह भारी वाहन से शटरिंग लूज होना बता रहे हैं।
वाराणसी में ओवरब्रिज गिरने की घटना के बाद सरकार ने इतनी सख्ती की मगर इसका प्रभाव जिम्मेदार अफसरों पर नहीं पड़ा। इसका नतीजा शनिवार को सुबह फुटहिया पर सामने आया। एनएच 28 पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का वह हिस्सा जमींदोज हो गया जो लंबे समय से शटरिंग पर खड़ा था। इस दुर्घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ, मगर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। पूरी घटना की उच्चस्तरीय जांच के लिए सांसद हरीश द्विवेदी ने मंत्रालय व संबंधित मंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

घायल मजदूर सुरेश राय का कहना है कि पहले से ही यह तय था कि शनिवार को शटरिंग हटाई जाएगी। इसके लिए सुबह मजदूरों को भी बुलाया गया था। घटना से पहले उनके सहित तीन मजदूर पहुंचे और शटरिंग हटाने लगे। तभी फ्लाईओवर अचानक बैठ गया और उसकी जद में वह तीनों मजदूर आ गए। प्रोजेक्ट मैनेजर का बयान सही है अथवा मजदूरों की बात, यह जांच का विषय है। हालांकि प्रोजेक्ट मैनेजर की ही बात मान ली जाए तो ट्रक की टक्कर से शटरिंग हटने पर फ्लाईओवर का गिर जाना इस ओर संकेत देता है कि व्यवस्था में कहीं न कहीं कोई खोट जरूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed