फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कांवड़ यात्रा संपन्न, फोरलेन फर्राटा भरने लगे वाहन

कांवड़ यात्रा संपन्न, फोरलेन फर्राटा भरने लगे वाहन

Thu, 09 Aug 2018 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Thu, 09 Aug 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा संपन्न, फोरलेन फर्राटा भरने लगे वाहन
भदेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लगी कांवड़ियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। जीव से शिव के मिलन की दुर्लभ घड़ी में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर भोले के भक्तों ने कांवड़ यात्रा का समापन किया। जिसके साथ ही हफ्तेभर से दिनरात एक कर इंतजाम में जुटी सरकारी मशीनरी ने भी यात्रा से सुखद समापन के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के लिए तीन दिन से बंद फोरलेन पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। एक साथ ज्यादा भारी वाहनों के निकलने से कई जगह जाम जैसी स्थिति भी रही। छावनी के चौकड़ी और शहर के निकट स्थित बड़ेवन टोल प्लाजा पर वाहनों की कतारें दिखीं। निगम की जो बसें लखनऊ, दिल्ली, कानपुर जाने वाली थीं, उनको कांवड़ यात्रा के चलते परिवर्तित रास्ते डुमरियागंज होते हुए गोंडा, करनैलगंज बाराबंकी के रास्ते भेजा जा रहा था। पारंपरिक कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर डीएम डा. राजशेखर और एसपी दिलीप कुमार ने जनपद वासियों और लगातार ड्यूटी करके शांति कायम रखने में योगदान करने वाले जवानों का मनोबल बढ़ाया। उधर, कांवड़ यात्रा में जलाभिषेक का महा आयोजन भदेश्वरनाथ सहित जिले के 56 शिव मंदिरों में देर शाम तक महामृत्युंजय जप-पाठ और रुद्राभिषेक का कार्यक्रम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed