{"_id":"5b50d2464f1c1b3b5a8b5db2","slug":"41532023366-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन को शासन की हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन को शासन की हरी झंडी
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवर लाइन को शासन की हरी झंडी
- गनेशपुर मार्ग पर ग्राम मेढ़ में तय की गई जमीन
- जल निगम सीवर सिस्टम का बनाएगा प्रस्ताव
नीरज श्रीवास्तव
बस्ती। शहरी क्षेत्र में जल निकासी की समस्या को लेकर प्रशासन की पहल पर शासन ने सीवर लाइन बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है। हालांकि डीएम डॉ. राजशेखर ने जल निगम को इसका प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है, मगर लंबे समय से जमीन के चक्कर में उलझी योजना में प्रशासन ने गनेेशपुर मार्ग पर ग्राम मेढ़ में करीब एक एकड़ जमीन तय कर दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इसका अवलोकन भी किया है।
बारिश हो या सामान्य दिन शहर की पानी निकासी नालों में ठहरा हुआ है। इन स्थितियों को लेकर तमाम प्रयास हुए, मगर कोई सफलता हासिल नहीं हुई। पानी निकास की समस्या से अब शायद शहर वालों को राहत मिल जाएगी, क्योंकि शासन ने सीवर लाइन के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। हालांकि अभी इस पर कितना धन खर्च होगा यह तो प्रस्ताव बनने के बाद तय होगा, मगर जमीन की तलाश अब पूरी हो गई है। एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल व तहसीलदार अनिल कुमार ने शहर से सटे गनेशपुर मार्ग पर मेढ़ गांव में करीब पांच एकड़ जमीन मुहैया करा दी है। बृहस्पतिवार को जल निगम के अधिकारियों व ईओ नगर पालिका डॉ. मणि भूषण त्रिपाठी के साथ बैठकर सीवर प्लांट पर घंटों मंत्रणा की। बाद में अधिकारी मौके पर गए और जमीन का अवलोकन किया। अब इसके बाद दूसरे चरण में जमीन के चिन्हांकन का कार्य होगा।
तहसीलदार अनिल कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सीवरेज प्लांट के लिए जमीन देखी जा चुकी है। इस पर जल निगम की सहमति के बाद इसे नगर पालिका को हस्तांतरित किया जाएगा। फिलहाल सीवर प्लांट की तैयारी की जा रही है। ईओ नगर पालिका डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी ने कहा कि सीवरेज सिस्टम के लिए शासन की मंजूरी मिल गई है। जल निगम प्रस्ताव बनाए, जबकि जमीन ने प्रशासन मुहैया करा दिया है। योजना को जल्द ही पंख लगेंगे।