{"_id":"59ac3a334f1c1b3e738b4f2f","slug":"41504459315-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सहयोग से निर्णायक आंदोलन छेड़ेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सहयोग से निर्णायक आंदोलन छेड़ेगी कांग्रेस
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्णायक आंदोलन छेड़ेगी कांग्रेस
बस्ती।
जन हित के सवालों को लेकर जन सहयोग से कांग्रेस निर्णायक आंदोलन छेड़ेगी, जिससे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके। यह कहना है प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनांदोलन के पूर्वांचल जोन मंडल प्रभारी राम भवन शुक्ल का। वह रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस के कार्यकाल में प्रदेश ने विकास के नए आयाम रचे। आज उसी प्रदेश में संत की सरकार है और मासूम बच्चे ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में लगी चीनी मिलों को क्षेत्रीय दलों की सरकारों ने निजी हाथों में बेच दिया। आज ज्यादातर मिलें बंद हैं। जिला पूरी तरह से उद्योग विहीन है। खाद्यान्न तो दूर पात्रों को राशन कार्ड नहीं मिल पाया है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और उसे जागरूक करेगी। इसके बाद जन सहयोग से आंदोलन छेड़ेगी। फसलें बर्बाद हो चुकी हैं लोगों के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है और सरकार है कि अभी सर्वे करा रही है। पता नहीं इसका मुआवजा कब मिलेगा। कांग्रेसी नेता ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है उसका निष्ठापूर्वक पालन होगा। पूर्वांचल के जिलों में जनांदोलन इकाई गठित की जाएगी। गांव-गांव चौपाल लगाकर अन्याय, अराजकता और शोषण का मुखर विरोध किया जाएगा।