फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गटरा पुल के पास सड़क धंसी

गटरा पुल के पास सड़क धंसी

Sun, 27 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
गटरा पुल के पास सड़क धंसी
गटरा पुल के पास सड़क धंसी
विज्ञापन


बभनान।
टिनिच-वाल्टरगंज मार्ग पर सफर करना आसान नहीं है। सड़क पर बना गड्ढा खतरनाक हो सकता है। क्योंकि इसमें गिरने के बाद कभी भी कोई दुर्घटना का शिकार हो सकता है। कुआनो नदी पर बना गटरा पुल के पास सड़क धंस जाने से आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत टिनिच वाल्टरगंज मार्ग का निर्माण कराया गया, लेकिन ठेकेदार व विभागीय मिलीभगत से सड़क निर्माण में मानकों को दर किनार कर दिया गया। इसके चलते निर्माण के थोड़े दिनों बाद ही सड़कों पर कई जगह गड्ढों बन गए। इस समय सबसे ज्यादा खराब स्थिति गटरा पुल के पास की है। क्योंकि यह क्षेत्र कुआनो नदी के चलते लगभग 700 मीटर सेतु निगम विभाग के दायरे में आता है। इसके नाते निर्माण कार्य नहीं हो सका है और बरसात के कारण सड़क धंस गई है, जिससे यहां बड़ा गड्ढा बन गया है। यह गड्ढा आने जाने वालों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। कभी भी इस मार्ग पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

बैदोलिया के रविंदर यादव, बनघुसरा के ओमप्रकाश सिंह, गौर बाजार के नवाब किशन कसौधन, सुमही इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संजय सिंह ने बताया कि जब भी इस मार्ग से सफ़र करता हूं तो सबसे ज्यादा डर गटरा पुल के पास लगता है। सड़क पर बना गड्ढा कभी भी खतरनाक साबित हो सकता है। लोगों ने कहा कि दिन में तो किसी तरह सफर पूरा हो जाता है, लेकिन रात के समय इस मार्ग से जाने के लिए सोचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed