{"_id":"5954fa1c4f1c1b92378b45e4","slug":"41498741276-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद मे चटकी लाठियां, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद मे चटकी लाठियां, सात घायल
Updated Thu, 29 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुरामपुर थाना क्षेत्र बहेरी गांव में बुधवार को देर शाम जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पट्टीदारों के बीच हुई इस मारपीट में दोनो पक्ष के सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनो पक्षों ने तहरीर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
बहेरी गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। एक पक्ष ने बुधवार की सुबह इसी भूमि पर निर्माण शुरू करा दिया। इसकी जानकारी होते ही दूसरे पक्ष के लोग वहां एकत्रित हो गए और निर्माण का प्रतिरोध किया। तू-तू मैं-मैं से शुरू बात देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। दोनो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। मारपीट में एक पक्ष के 58 वर्षीय हरद्वारे, 28 वर्षीय राजकुमार, 26 वर्षीय सरस्वती जबकि दूसरे पक्ष के 60 वर्षीय लालता, 25 वर्षीय अरविन्द, 20 वर्षीय सुनीता, 58 वर्षीय प्रभावती घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनो पक्षों के घायलों को सीएचसी भेजा।