फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   413 sick children being carried by school vehicles

Basti News: 413 बीमार स्कूली वाहनों से ढोए जा रहे नौनिहाल

Tue, 27 Dec 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
413 sick children being carried by school vehicles
413 बीमार स्कूली वाहनों से ढोए जा रहे नौनिहाल
विज्ञापन

मंडल के 1924 स्कूली वाहनों में 413 ने अभी तक नहीं कराई फिटनेस
बस्ती। मंडल के तीनों जिलों में 413 स्कूली वाहनों ने फिटनेस जांच नहीं कराई है। इसके कारण नौनिहाल खतरों के बीच स्कूल जाने को मजबूर हो रहे हैं।
आरटीओ प्रशासन का कहना है कि सख्ती बरती जा रही है और जांच के दौरान अगर फिटनेस नहीं पाई जा रही है तो पंजीयन निलंबित कर निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए स्कूलों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को नोटिस भी जारी किया जा चुका है।
मंडल के बस्ती जिले में कुल 852 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें अब तक 157 वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं बन सका है। यह संख्या पूरे बस्ती मंडल के तीनों जिलों में सबसे अधिक बताई जा रही है। इसके बाद संतकबीरनगर में कुल 542 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें 135 वाहनों की फिटनेस जांच नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

वहीं सिद्धार्थनगर के कुल पंजीकृत 530 वाहनों में 121 का प्रमाणपत्र नहीं जारी हो सका है। इसका सीधा सा अर्थ है कि पूरे मंडल के कुल वाहनों में 20 फीसदी से भी अधिक वाहनों की फिटनेस जांच नहीं हो सकी है। जबकि इधर घने कोहरे की धुंध बढ़ती जा रही है और बच्चे अर्धवार्षिक परीक्षा के दौर से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सर्दी की छुट्टियां होनी हैं। लिहाजा वाहन मालिक व स्कूल प्रबंधन हाथ पर हाथ रखकर समय काटने का इंतजार कर रहे हैं और जब स्कूल खुलेंगे तब अगर चाबुक पड़ा तो फिटनेस करवाएंगे अन्यथा बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ यूं ही चलता रहेगा।

सभी स्कूली वाहनों के जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर फिटनेस कराने की चेतावनी दी गई है। प्रवर्तन टीमों से जांच भी करवाई जा रही है। जिनके फिटनेस नहीं पाए जा रहे हैं, उनका पंजीयन निलंबित कर दिया जा रहा है। अभी तक तीनों जिलों में 319 अनफिट स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित किया जा चुका है।
- रविकांत शुक्ला, आरटीओ प्रशासन, बस्ती संभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed