{"_id":"626acc566a95c85d7417de4f","slug":"40-sued-in-different-cases-of-assault-basti-news-gkp4350116110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के विभिन्न मामलों में 40 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के विभिन्न मामलों में 40 पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के विभिन्न मामलों में 40 पर मुकदमा
बस्ती। मारपीट के विभिन्न मामलों में पुलिस ने अलग-अलग थानाक्षेत्र के 40 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुरानी बस्ती के बरवां निवासी टोनू के अनुसार, वह अपनी दुकान से 26 अप्रैल की रात घर जा रहे थे। रास्ते में पुरानी रंजिश में अवधेश, श्रीनिवास, अभ्भे, भीमसेन, विनीत यादव व अन्य ने पीटकर जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष के श्रीनिवास निवासी बरवां का आरोप है कि पुरानी रंजिश में गांव के आकाश, मुकेश, विकास, रेखा, रेशमा, रामकिशोर, सोनू, मोनू, टोनू, सिकंदर, प्रकाश, धंसी, मंसी व अन्य ने घर के सामने बाइक खड़ी करने की बात पर ईंट, पत्थर से मारा व धमकाया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के कल्यानपुर निवासी मनोज कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के रामसूरत, धर्मपाल, यशपाल व प्रेमप्रकाश उनकी जमीन में मिट्टी डाल रहे थे। ऐसा करने से मना करने पर अपशब्द कहते हुए उन लोगों ने पीटकर जान से मारने की धमकी दी। परशुरामपुर थाने के जमौलिया पांडेय निवासी झिन्नन देवी का आरोप है कि पारिवारिक बातों के विवाद में रतना, कुन्न, चंद्रावती व गुड़िया ने पीटकर धमकाया। कलवारी थाने के चिलवनिया निवासी सतनाम का आरोप है कि गांव के हरीश, श्रीराम, विमला व रोशनी ने पुरानी रंजिश में अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए पीटा। बीच-बचाव में आई चाची को भी पीटकर धमकी दी।
कलवारी बाजार निवासी रंगीलाल का आरोप है कि बाजार के जुग्गीलाल, उसकी पत्नी, बेटी रेखा, बेटे गोलू ने आम के पेड़ पर पत्थर फेंक देने की बात पर उनकी पत्नी को पीटकर धमकाया। परशुरामपुर थाने के हरेवा शुक्ल निवासी रविप्रकाश शुक्ला का आरोप है कि रास्ते के विवाद में गांव के राजेश शुक्ला अपशब्द कहते हुए मारपीट पर आमादा हो गए और धमकाया।
विज्ञापन
वहीं, कप्तानगंज के नरायनपुर निवासी अरुण कुमार का आरोप है कि भंडारे से लौटते वक्त गांव के शिवम मद्धेशिया व शुभम ने रास्ते में रोककर अपशब्द कहते हुए पीटकर धमकाया। इसी थाने के बेलवाजोर ओझा निवासी रामदुलारे का आरोप है कि नाली के विवाद में गांव के रामअजोर, मालती व शालिनी ने पीटकर जानमाल की धमकी दी। सभी मामलों में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।