फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   40 percent samples failed in the test

त्योहारों पर सेहत की फिक्र, जांच में फेल रहे 40 प्रतिशत नमूने

Thu, 28 Oct 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
40 percent samples failed in the test
त्योहारों पर सेहत की फिक्र, जांच में 40 प्रतिशत नमूने फेल
विज्ञापन

पिछली दीपावली व होली पर लिए गए थे 63 नमूने
बस्ती। स्वास्थ्य को लेकर सरकारी तंत्र सक्रिय है। त्योहारों पर खासकर जब बाजार में अधोमानक खोया और पनीर के अलावा खाद्य तेल सहित अन्य सामग्री धंधेबाज उतार देते हैं। त्योहारों में सेहत को लेकर शासन सरकार व प्रशासन तीनों फिक्रमंद हैं। इस दीपावली पर भी यह क्रम जारी है। पिछले वर्ष लिए दीपावली व होली पर लिए गए नमूनों में से 40 प्रतिशत फेल पाए गए हैं। इनके खिलाफ संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पिछली दीपावली में खाद्य सुरक्षा टीम ने मीठी सुपारी, दूध, बूंदी लड्डू, कलाकंद, पपड़ी, बरफी, पेड़ा, मिल्क केक, छेना, बेसन लड्डू के कुल 29 नमूने लिए थे। दीपावली के दौरान लिए गए इन नमूनों में 16 नमूने फेल पाए गए। इन नमूनों में स्वास्थ्य के लिए कोई भी पदार्थ हानिकारक नहीं पाया गया, मगर सामान्य मिलावट व कम फैट पाई गई, जिस पर जुर्माना व मुकदमा की कार्रवाई हुई है। होली में भी दूध, मिठाई, पनीर आदि के 34 नमूने लिए गए थे। इनमें दस नमूने फेल हो गए, यानी होली व दीपावली पर लिए गए नमूनों में से 40 प्रतिशत फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों की सेहत के लिए शासन व प्रशासन सतर्क है। त्योहार में बाजार में मिठाई व अन्य खाद्य सामान की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट का धंधा बढ़ने की उम्मीद रहती है। हालांकि जिले में अब तक कहीं कोई ऐसी मिलावट नहीं पाई गई है जो सेहत को नुकसान पहुंचाए। बावजूद इसके सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed