फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   40 hours power supply stopped in 500 Villages

संशोधित....मौसम की मार: पांच सौ गांवों में 40 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित

Sun, 06 Feb 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
40 hours power supply  stopped in 500 Villages
बारिश व आंधी से पांच सौ गांवों में 40 घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

बस्ती। मौसम की खराबी का असर बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। जिले में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे बाधित हुई आपूर्ति शनिवार शाम तक बहाल हो पाई। तीनों ग्रामीण वितरण खंडों में तीन दर्जन से अधिक खंभे टूटे जिसे ठीक करने में बिजली कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जनपद के करीब पांच सौ गांवों में 40 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ा।
बिजली अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम तक फाल्ट में आईं एचटी लाइन सामान्य कर दी गईं। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार पदमापुर एकडेंगवा स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति करीब 18 घंटे बाद बहाल हुई। शुक्रवार रात ठप हुई आपूर्ति शनिवार शाम को ठीक हो पाई। इससे करीब 200 गांवों के ग्रामीणों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक जगहों पर बिजली खंभे टूटे हैं। जिससे करीब सौ गांवों की आपूर्ति शनिवार शाम तक सामान्य हो पाई। वहीं लोकल फाल्ट की भरमार से लाइनमैन दिनभर परेशान रहे। अवर अभियंता विक्रांत सिंह ने बताया कि भदोही गांव में तीन, केशवपुर में दो व रिधौरा में एक पोल टूटने से शनिवार को दिनभर आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

मलौली गोसाई, विक्रमजोत व केनौना फीडर पर करीब आधा दर्जन गांवों में पेड़ गिरने से तार टूटे हैं। जिससे ठीक किया जा रहा है। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार विद्युत उपकेंद्र से बृहस्पतिवार रात नौ बजे बिजली आपूर्ति ठप हुई। जिससे जुड़े करीब तीन सौ गांव 40 घंटे तक अंधेरे में रहे। शनिवार देर शाम तक करीब डेढ़ दर्जन गांवों में लोकल फाल्ट ठीक नहीं हो पाए थे। जिससे तीसरे दिन भी इटवा, कुनगाई, सेखुई, भौखरी, बेनीपुर आदि गांव अंधेरे में डूबे रहे। अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार ने बताया कि हवा तेज होने के कारण लोकल फाल्ट की समस्या अधिक आई है। जिससे ठीक करने के लिए सभी लाइनकर्मी लगे हुए हैं। जल्द ही सभी गांवों में आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed