{"_id":"621fc099e68e7953ed796dc5","slug":"4-thieves-arrested-basti-news-gkp4287074115","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने के खेत में पकड़े गए चार चोर, चोरी का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने के खेत में पकड़े गए चार चोर, चोरी का माल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने के खेत में पकड़े गए चार चोर, चोरी का माल बरामद
परशुरामपुर ( बस्ती)। एसओजी की मदद से थाना परशुरामपुर पुलिस ने चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिसमें चोरी के माल सहित चार चोर पकड़े गए हैं। पुलिस का दावा है कि थानाक्षेत्र के अंतर्गत 12 फरवरी की रात हुई चोरी का माल भी पकड़ा गया है। जिसमें दो एलईडी टीवी, दो इन्वर्टर बैट्री, कटोरी, चम्मच व नकदी शामिल हैं।
मंगलवार रात करीब 11 बजे इन्हें बेरता से उज्जैनी जाने वाले रास्ते में सोनबरसा के पास बिजली ट्रांसफॉर्मर के बगल में स्थित गन्ने के खेत में पकड़ा गया। इनमें तीन आरोपित ईश्वरदीन, कुशू व मुकेश सोनबरसा गांव के ही हैं, जबकि चौथा गोंडा जिले के छपिया थाने के पतिजिया गांव का निवासी जगन्नाथ शामिल है।
पुलिस कार्यालय के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने बताया गया कि आरोपी कुशु की शादी तय थी। मगर उसके पास पैसा न होने के कारण चारों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। आरोपितों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि जिस दुकान में चोरी करने जा रहे हैं। वहां सोने, चांदी के गहने व ढेर सारे रुपये हाथ लगेंगे। मगर यह सब न मिलने पर बैट्री, टीवी, इन्वर्टर व बाहर रखे चांदी के बर्तन को उठा ले गए थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर आलोक सोनी, एसएसआई गौरव सिंह, एसओजी प्रभारी उमेश चंद वर्मा, सर्विलांस प्रभारी दुर्ग विजय के अलावा एसआई पवन कुमार मिश्रा, अजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी घघौवा आदि शामिल रहे।