{"_id":"62e6c6dce457456daf0fad1a","slug":"4-found-corona-positive-in-basti-basti-news-gkp4456074143","type":"story","status":"publish","title_hn":"438 नमूनों की जांच में चार मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
438 नमूनों की जांच में चार मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, रविवार को मेडिकल कालेज से 438 लोगों की रिपोर्ट जारी की गई। चार की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
प्रभारी सीएमओ डॉ. जय सिंह ने बताया कि जो संक्रमित मिले हैं, वे जिले के ग्रामीण क्षेत्र के हैं। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना के मद्देनजर सतर्कता बरतने की हिदायत दी जा रही है। विभिन्न स्थानों से कोरोना जांच के लिए 451 सैंपल लिए गए हैं। उन्हें मेडिकल कालेज में भेजा गया है।
मरीजों की संख्या बढ़ रही है, ऐसे में लोगों से कहा जा रहा है कि बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। सतर्कता बरतें। कोरोना प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत पालन करना चाहिए। बताया कि अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।