फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   39 bags of grain stolen from fair price shop

Basti News: उचित दर की दुकान से 39 बोरी अनाज चोरी

Sat, 18 May 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 18 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
39 bags of grain stolen from fair price shop
भानपुर। सोनहा क्षेत्र के असनहरा चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुरकौलिया राय में कोटे की दुकान के गोदाम से 39 बोरी अनाज चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। कोटेदार की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कोटेदार कृष्ण देव सिंह ने अवगत कराया है कि शुक्रवार सुबह जब वह गोदाम पर पहुंचे तो गोदाम के लोहे के गेट में लगा ताला टूटा हुआ मिला। गोदाम में जाकर जब अनाज के स्टाक का मिलान किया तो उसमें से 33 बोरी चावल व 6 बोरी गेहूं कम मिली।
विज्ञापन

इसके बाद कोटेदार ने घटना की सूचना असनहरा पुलिस चौकी सहित विभागीय अधिकारियों को दी। पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि जांच कराकर शीघ्र विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जायगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed