{"_id":"611facef8ebc3e79b609e3e4","slug":"387-vehicle-owners-are-sitting-on-the-tax-of-75-lakhs-basti-news-gkp4061374127","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 लाख का टैक्स दबाए बैठे हैं 387 वाहन स्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 लाख का टैक्स दबाए बैठे हैं 387 वाहन स्वामी
विज्ञापन
बस्ती आरटीओ कार्यालय।
- फोटो : BASTI
75 लाख का टैक्स दबाए बैठे हैं 387 वाहन स्वामी
बस्ती। बस्ती मंडल के 387 कामर्शियल वाहनों के मालिकों पर करीब 75 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। आरटीओ दफ्तर से उनसे वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया है। समय से टैक्स न जमा करने वाले वाहन स्वामियों को वाहनों का परमिट निलंबित करने की चेतावनी दी गई है।
बस्ती जिले के 259, सिद्धार्थनगर के 65 व संतकबीरनगर के 63 कामर्शियल वाहनों के स्वामियों ने टैक्स की अदायगी नहीं की है। आरटीओ सगीर अहमद अंसारी ने तीनों जिले के एआरटीओ कार्यालय के जरिए नोटिस जारी करवाई है। आरटीओ के अनुसार इनमें सबसे अधिक संख्या ट्रकों व बसों की है। पिकअप, डीसीएम जैसे मालवाहकों व मिनी बसों के मालिकों ने भी टैक्स बकाया कर रखा है। इन पर करीब 75 लाख रुपये का बकाया है। इधर, राजस्व वसूली को लेकर संजीदा हुए शासन के निर्देश पर वसूली प्रक्रिया तेज हो गई है। इसमें लापरवाही करने वाले वाहनों का जहां परमिट निलंबित करने का प्रावधान है, वहीं उनके खिलाफ वसूली प्रमाणपत्र भी जारी किया जा सकता है।
टैक्स बकाया करने वाले कामर्शियल वाहनों के मालिकों को नोटिस भेजी गई है। समय से न जमा करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- सगीर अहमद अंसारी, आरटीओ प्रशासन, बस्ती संभाग