{"_id":"631b8bf67e85e051e4447b1b","slug":"35-nominated-in-assault-cases-20-others-sued-basti-news-gkp449958184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के मामलों में 35 नामजद, 20 अन्य पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के मामलों में 35 नामजद, 20 अन्य पर मुकदमा
विज्ञापन

कोतवाली, पुरानी बस्ती, वाल्टरगंज, परशुरामपुर, लालगंज थाने का मामला
बस्ती। मारपीट के अलग-अलग मामलों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 35 नामजद व 15-20 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस ने कटरा पानी टंकी के पास दुकान का कूड़ा फेंकने को लेकर मारपीट के मामले में राजेश गुप्ता की तहरीर पर दीपक गुप्ता, राजू गुप्ता और बनवारी गुप्ता निवासी कटरा पानी टंकी थाना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली थाने के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग मोहल्ला महरीखावां में 11वीं के छात्र को मारने-पीटने के मामले में डॉ. बीरेंद्र कुमार सिंह निवासी बेलसड़ी थाना सिकरारा जिला जौनपुर हाल मुकाम प्रधानाचार्य श्रीबाबू राम जयजय राम चौधरी इंटर कॉलेज महुड़र पटखौली ने तहरीर दी। पुलिस ने अर्पित पटेल, अनुराग पांडेय, शुभम पाठक, ऋषि नारायण शुक्ल, राज मिश्रा व कुछ अन्य छात्रों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुरानी बस्ती पुलिस को चंदा मांगने का विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में कृष्ण चंद निवासी बरवा थाना पुरानी बस्ती ने तहरीर दी। पुलिस ने मोहित सोनकर, विष्णु सोनकर, अंकित नेगी निवासी बेलवतिया थाना पुरानी बस्ती पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र की दुकान पर पत्थरबाजी करने, दुकान का ताला तोड़ने तथा मजदूर को फोन करके बुलाने पर पीड़ित को अपशब्द कहने व धमकी देने के मामले में अर्जुन चौहान निवासी पुरानी बस्ती ने तहरीर दी। पुलिस ने अजय गोस्वामी उर्फ जनार्दन, नरसिंह चौहान व देवानंद गोस्वामी निवासी पुरानी बस्ती पर मुकदमा दर्ज किया है।
उधर, वाल्टरगंज थाने के रघुनाथपुर में मारपीट के मामले में कमलेश निवासी रघुनाथपुर ने तहरीर दी। पुलिस ने रंगीलाल, संगीता देवी पत्नी रंगीलाल, नीरज व सूरज निवासी रघुनाथपुर पर मुकदमा दर्ज किया है। परशुरामपुर थाने में लक्ष्मी पत्नी शर्माजीत निवासी शंकरपुर ने गांव के कलऊ, सरोज, राधिका व रीना पर मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है।
लालगंज थाने में उमेश निवासी जमालपुर थाना लालगंज ने तहरीर देकर रमेश, अशोक, पुष्पा पत्नी संतोष व संगीता पत्नी अशोक निवासी जमालपुर थाना लालगंज पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। इसी थाने के बसौढ़ी में लाठी-डंडा व खुरपा के बट से मारने-पीटने के मामले में रामचन्दर प्रसाद ने तहरीर दी। पुलिस ने सुरेश प्रसाद, राम सुभग प्रसाद, सरिता पुत्री सुरेश प्रसाद और निर्मला पत्नी सुरेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
लालगंज थाने के ही महादेवा में बच्चा चोर के अफवाह को लेकर अर्ध विक्षिप्त व्यक्ति को मारने-पीटने, अपशब्द कहने, दंगा के लिए भड़काने के संबंध में एसआई राजेश कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी महादेवा थाना लालगंज की तहरीर पर पुलिस ने बबलू निवासी महादेवा चौराहा, गोविंद सोनकर निवासी पाकरडाड़, बबलू सोनकर निवासी हलुआपार, भोला सोनकर निवासी पाकरडाड़ व 10-12 अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।