फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   33 ventilator off in basti

बेहोशी के डॉक्टर न होने से बंद पड़े हैं बेंटिलेटर

Wed, 02 Sep 2020 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
33 ventilator off in basti
बेहोशी के डॉक्टर न होने से बंद पड़े हैं 33 वेंटिलेटर
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना का खौफ अब भी बरकरार है। व्यवस्था को लेकर शासन व प्रशासन खूब मशक्कत कर रहा है, मगर मेडिकल कॉलेज की ओर से संचालित कैली हॉस्पिटल की कोरोना इलाज की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। यहां स्थापित लेवल-टू अस्पताल में करीब 33 वेंटिलेटर बंद हैं। इसका कारण बेहोश करने के डॉक्टर का न होना है। ऐसे में गंभीर मरीजों को रेफर से काम चलाया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध कैली हॉस्पिटल में कोविड-19 के इलाज की बेहतर व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत लगा रखी है। इसका परिणाम सामने आया और यहां जांच के साथ इलाज की सुविधा शुरू हुई। मरीजों के बेहतर इलाज के लिए ऑक्सीजन और वेंटिलेटर भी उपलब्ध कराए गए। इसके संचालन को लेकर तमाम दावे भी किए गए, मगर इन दावों की निकलने लगी है। कारण यह कि गंभीर मरीजों को इलाज के लिए भर्ती तो कराया जाता है, मगर जैसे ही मरीज को लाइफ सपोर्ट सिस्टम की जरूरत महसूस होने लगती है तो अस्पताल प्रशासन उन्हें पीजीआई लखनऊ अथवा उन अस्पतालों में रेफर कर देता है, जहां मरीज के परिजन कहते हैं। इधर कोरोना का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। हर दिन मरीज मिल रहे हैं। इसके बावजूद खामियों को दूर करने में मेडिकल कॉलेज प्रशासन नाकाम है। बताया जा रहा है कि बेहोश करने वाले डॉक्टर की तैनाती थी, लेकिन वह अवकाश पर चले गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत ने कहा कि मरीजों को कोरोना में ऑक्सीजन की जरूरत अधिक होती है। यह सही है कि बेहोश करने वाले डॉक्टर की कमी है, मगर वेंटिलेटर की जरूरत अभी यहां किसी मरीज को नहीं पड़ी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed