फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   33 crore will be spent on the Kalwari-Rampur embankment

Basti News: कलवारी-रामपुर तटबंध पर 33 करोड़ से बनेगा ठोकर

Wed, 30 Apr 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 30 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
33 crore will be spent on the Kalwari-Rampur embankment
कुदरहा। कलवारी रामपुर तटबंध को सरयू की कटान से बचाने के लिए 33 करोड़ की लागत से ठोकर बनाए जाएंगे। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक दूधराम ने महुआपार खुर्द एवं मईपुर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन किया।
विज्ञापन

इसी के साथ बैड़ारी एहतमाली क्षेत्र में 33 करोड़ की लागत से स्पर (ठोकर) निर्माण कार्य शुरू हो गया। महादेवा विधायक दूधराम ने कहा कि ठोकर के निर्माण से कलवारी रामपुर तटबंध पर हर साल होने वाली बाढ़ की कटान से निजात मिल जाएगी। अब किसी भी परिवार को बाढ़ के कारण बेघर नहीं होना पड़ेगा। बरसात तक यह ठोकर बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं बाढ़ खंड के एसडीओ शेषनाथ सिंह ने बताया कि रामपुर-कलवारी तटबंध के पास मई पुर के मदरहवा पुरवे पर 24 करोड़ और महुआपार कला में 9 करोड़ की लागत से ठोकर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे सरयू की कटान रोकने में हर संभव मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर महादेवा विधायक प्रतिनिधि सुशील दूबे,बहादुरपुर प्रतिनिधि नासिर खान, सभासद अरसे आजम,मोहम्मद उस्मान, गुलाम मोहम्मद, अदील खान, इबरार खान, बबलू खान, राकेश चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed