फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   33 candidate was nominate for 8 post

आठ पदों के लिए 33 उम्मीदवार मैदान में, बढ़ी सरगर्मी

Sat, 25 Sep 2021 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
33 candidate was nominate for 8 post
आठ पदों के लिए 33 उम्मीदवार मैदान में, बढ़ी सरगर्मी
विज्ञापन

- सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव, चार अक्तूबर को होगा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री समेत कुल आठ पदों के लिए 33 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन पदों के लिए चार अक्तूबर को मतदान होगा। वहीं, नामांकन बिक्री के अंतिम दिन शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन तो महामंत्री के चुनाव के लिए सात लोगों ने पर्चा खरीद कर दावेदारी पेश की।

चुनाव अधिकारी मोतीचंद पांडेय के मुताबिक अध्यक्ष पद के चिंतामणि पांडेय, रामसुरेश वर्मा व राजकिशोर पांडेय ने पर्चा खरीदा है। जबकि महामंत्री के लिए शशिप्रकाश शुक्ल, अजय पांडेय, दिनेश नारायण तिवारी, शिवपूजन मिश्र व कौशलेंद्र पाल, शिव कुमार, मीना सिंह ने नामांकन पत्र लिया है। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर प्रभाकर मिश्र, गोपेंद्र गुप्ता ने पर्चा लिया है। उपाध्यक्ष पद पर पावेंद्र पुरी व शिवराम चौधरी, संयुक्त मंत्री के लिए दिलशाद अहमद व रामचंदर, राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए पवनसुत ओझा, वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए हनुमत शुक्ल, राजेश कुमार सिंह, शिवकुमार त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, अली अहमद, मेराज अहमद और कनिष्ठ सदस्य पर सर्वेश पांडेय, मनीष सिंह, पुष्पेंद्र पाठक, रविप्रकाश गिरी, हनुमान सिंह, प्रीत कुमार शुक्ल ने पर्चा लिया है। चुनाव में दावेदारी करने वाले प्रत्याशी साथी अधिवक्ताओं को अपने तरीके से रिझाने में जुटे हैं। अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed