{"_id":"5c743494bdec224b6e13b1c3","slug":"31551119508-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा हाउस तो बना पर पशुओं के लिए सड़क ही अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा हाउस तो बना पर पशुओं के लिए सड़क ही अड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान्हा हाउस तो बना फिर भी पशुओं के लिए सड़क ही अड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। गो वंशीय छुट्टा पशुओं को संरक्षण के लिए कान्हा हाउस बनवाए जा रहे हैं। इसके बावजूद छुट्टा पशु अब भी सड़कों पर ही विचरण करते दिख जा रहे हैं। इसके चलते राहगीरों के लिए दुश्वारियां पैदा कर रहे हैं।
नगर पालिका परिषद कार्यालय के पीछे ढाई करोड़ रुपये खर्च कर कान्हा हाउस का निर्माण कराया गया है। कान्हा का एक माह पहले लोकार्पण भी किया जा चुका है। यहां सिर्फ 116 गोवंशीय ही रखे गए हैं। उधर, शहर की प्रमुख सड़कों पर अब भी छुट्टा पशु घूमते दिखते हैं। सड़कों पर छुट्टा पशुओं के विचरण के कारण आए दिन यातायात जाम भी हो रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, नवनिर्मित कान्हा हाउस में पशुओं को बांधने तक की व्यवस्था नहीं की गई है।
उधर, नगर पालिका प्रशासन के पास छुट्टा पशुओं को कान्हा हाउस तक पहुंचाने के लिए वाहन तक नहीं हैं। कान्हा हाउस के प्रभारी सत्यदेव का कहना है कि पशुओं के संरक्षण के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादा समस्या कान्हा हाउस में नाली की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हो रही है। इसके चलते पशुओं के मल मूत्र आदि की सफाई में कर्मियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण का कहना है कि कान्हा हाउस की व्यवस्था बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है।