फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आज आएंगे उपमुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरीं

आज आएंगे उपमुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरीं

Sun, 17 Feb 2019 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
आज आएंगे उपमुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरीं
आज आएंगे उपमुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरीं
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल का डीआईजी ने निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगमन रविवार को पं. महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज में होगा। प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। शनिवार को एसपी दिलीप कुमार व एएसपी पंकज कुमार ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर व्यवस्था की जानकारी ली। कार्यक्रम में कोई चूक न हो इसके लिए जिले के आला अधिकारी पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं।
आईटीआई प्रांगण में बनाए गए हेलीपैड का निरीक्षण करते हुए कप्तान ने रेलवे लाइन की तरफ बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जनसभा के लिए कृषक पीजी कॉलेज गौर में सज-धज कर तैयार मंच का जायजा लेते हुए पुलिस जवानों के साथ बैठक की। तैनात पुलिस जवानों को ड्यूटी पर सतर्क रहने की हिदायत दी। दोपहर बाद सांसद हरीश द्विवेदी भी कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सभा के लिए बने हेलीपैड व मंच के बारे में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी ली। इससे पहले एसडीएम हर्रैया शिव प्रताप शुक्ल व सीओ राहुल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक गौर राम समुझ प्रभाकर के अलावा कई अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तैयारियों पर जायजा लेते रहे। एएसपी पंकज कुमार ने बताया कि उप मुख्यमंत्री की सभा के चलते इधर से आने-जाने वाले वाहनों के मार्ग में परिवर्तित किया गया है। हलुआ बाजार की तरफ से आने वाले वाहनों को सिद्धौर मोड़ के पास रोक दिया जाएगा। इसके अलावा पैकोलिया की तरफ से आने वाले वाहनों को सुजिया मोड़ पर व बभनान की तरफ से आने वाले वाहनों को रमवापुर गन्ना क्रय केंद्र एवं गौर बाजार के वाहनों को थाना व ब्लाक परिसर को पार्किंग के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन


सभा की सफलता के लिए भाजपाइयों ने झोंकी ताकत
सांसद हरीश द्विवेदी ने देखी मंचीय व्यवस्था
आज कृषक डिग्री कालेज गौर में होगी सभा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। उप मुख्यमंत्री रविवार को कृषक डिग्री कॉलेज गौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। जिले की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ता दिनभर जनसंपर्क में लगे रहे। सांसद ने रविवार को कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बस्ती लोकसभा के बूथों के कार्यकर्ता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा में शामिल होंगे। बस्ती आगमन से यहां के विकास की गति को पंख लगेंगे। कहा कि गौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री बस्ती के कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा जो भी विकास की संभावनाएं होंगी उसको पूरा कराया जाएगा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए भाजयुमो जिला महामंत्री नितेश शर्मा ने बताया कि तैयारी बैठक के दौरान जनसभा को सफल बनाने के लिए सांसद हरीश द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी वह पूरी हो चुकी है। सांसद प्रतिनिधि राजेश पाल चौधरी, जटाशंकर शुक्ल, संतोष शुक्ल, श्याम बहादुर सिंह, अनुपम पांडेय, महेश कसौधन, अजय गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, अनूप श्रीवास्तव, दुर्गा गुप्ता, शनि सिंह, राधेश्याम कमलापुरी, राजेश कमलापुरी, रिंकू दूबे, वरुण पांडेय, अमित शुक्ल, अज्जू कसौधन, सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed