फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खाली हाथ संचालित हो रहा कान्हा हाउस

खाली हाथ संचालित हो रहा कान्हा हाउस

Thu, 10 Jan 2019 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
खाली हाथ संचालित हो रहा कान्हा हाउस
खाली हाथ संचालित हो रहा कान्हा हाउस
विज्ञापन

उद्घाटन से पहले ही शुरू हो गए कार्य
दिन भर पैदल घूम कर छुट्टा गो वंश पकड़ रहे नगर पालिका के कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सरकार की अति महत्वाकांक्षी कान्हा हाउस योजना में उद्घाटन से पहले कार्य भले शुरू हो गए हों, मगर यहां के हालात अच्छे नहीं है। छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए पालिका के पास न तो कैटल वाहन हैं और न अन्य संसाधन। यही नहीं, आने वाले दिनों में कान्हा हाउस के रखरखाव पर होने वाले खर्च की व्यवस्था कैसे होगी, इसे सोच पालिका के जिम्मेदार अभी से पसीना बहा रहे हैं।
छुट्टा पशु सड़क से पकड़ कर कान्हा हाउस पहुंचाए जाएंगे। ऐसी व्यवस्था प्रदेश सरकार ने बनाई है। इसके लिए नगर पालिका परिषद की बेशकीमती जमीन पर ढाई करोड़ रुपये से कान्हा हाउस का निर्माण डेढ़ वर्ष में पूरा हो गया। कार्यदायी संस्था ने इसे नगर पालिका को हैंडओवर भी कर दिया है। सूचना है कि इसका उद्घाटन 14 जनवरी को प्रस्तावित है। उद्घाटन प्रदेश के नगर विकास मंत्री करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कान्हा हाउस में तत्काल प्रभाव से छुट्टा पशुओं के रखने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। परंतु यहां संसाधनों की कमी अब भी बनी हुई है। इसके बावजूद शहर में कान्हा हाउस का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कान्हा हाउस के संचालन पर प्रति माह डेढ़ लाख रुपये खर्च होंगे। इसके संचालन का खर्च किस मद से किया जाएगा, इसकी रणनीति अभी पालिका प्रशासन तैयार नहीं कर पाई है। हालांकि पालिका प्रशासन ने अपने स्तर से यहां आधा दर्जन कर्मियों की तैनाती भी कर दी है। इसके अलावा गो वंश को खिलाने के लिए भूसा आदि भी मंगाया गया है, मगर अभी यहां मात्र दो गायों को रखा गया है। जिसमें से एक गाय को बुुधवार को लाया गया। नियमानुसार गायों का हर दिन डॉक्टरी मुआयना किया जाना चाहिए, मगर यहां अभी किसी पशु चिकित्सक की तैनाती नहीं की जा सकी है। ठंड से बचाव के भी संसाधन यहां अब तक नहीं हो उपलब्ध हो सके हैं। ऐसे में कान्हा हाउस के रखरखाव की व्यवस्था के लिए भी अलग से कार्ययोजना बनानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी का कहना है कि कान्हा हाउस के संचालन के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। इसकी नीलामी की जाएगी। इसके संचालन की जिम्मेेदारी जिसे भी दी जाएगी, उसके पास उपलब्ध संसाधनों का आंकलन भी किया जाएगा। पालिका फिलहाल अभी पालिका अपने मद से रकम की व्यवस्था कर यहां रखे गए पशुओं की देखरेख करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed