फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... फुटहिया चौराहे से अवरोध हटा,जोखिम बरकरार

फोटो... फुटहिया चौराहे से अवरोध हटा,जोखिम बरकरार

Sun, 19 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो... फुटहिया चौराहे से अवरोध हटा,जोखिम बरकरार
फुटहिया चौराहे से अवरोध हटा, जोखिम बरकरार
विज्ञापन

फोरलेन साइड में दोनों तरफ से नहीं लगाया स्टील शीट
सिर्फ फ्लाईओवर के नीचे साइड शीट से घेरा गया है
शनिवार को ढहा था 15 करोड़ का निर्माणाधीन फ्लाईओवर
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। फुटहिया चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे आवागमन से रोक हटा ली गई। जिससे कलवारी की तरफ आने-जाने वाले मुसाफिरों के लिए मुख्यालय पहुंचने में सांसत कम हो गई। हालांकि, फोरलेन की तरफ सुरक्षा के लिए लगाई जाने वाली स्टील शीट की घेराबंदी नहीं की गई है, जिससे राहगीरों के लिए जोखिम बरकरार है। जबकि हादसे के दूसरे दिन जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसपी ने निर्माणाधीन स्थल से लेकर हादसे के बाद जितने दूर मलबा गिरा है, वहां तक घेरने का निर्देश दिया था। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से दूसरा एहतियाती उपाय भी मौके पर नहीं दिखा।

11 अगस्त को सुबह भारी भरकम फ्लाईओवर का एक हिस्सा अचानक ढह गया था। इसके बाद फोरलेन के अलावा लुंबिनी-दुद्धी रोड पर आवागमन प्रभावित हुआ। घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय दल पहुंचने की सुगबुगाहट के बाद प्रशासन ने पूरा एरिया सील कर दिया था। कलवारी की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे से होकर आवागमन रोक दिया गया। उन्हें पश्चिम पेट्रोलपंप के पास से शहर की तरफ आने के लिए रास्ता बनाया गया। एमओआरटीएच (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड नेशनल हाईवेज गवर्नमेंट आफ इंडिया यानी) के वरिष्ठ अधिकारियों वाली जांच समिति बृहस्पतिवार को साइट पर भेजी गई। शुक्रवार देर शाम तक जांच करके दल वापस लौट गया, इसलिए शनिवार सुबह यातायात चालू करा दिया गया। डीएम डॉ. राजशेखर ने बताया कि हर हाल में फोरलेन व अन्य संपर्क मार्ग पर यातायात रुकने नहीं दिया जाएगा। पुलिस ड्यूटी लगाई गई है, यदि किसी को समस्या हो तो चौकी से भी मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed