{"_id":"5b6f23cc4f1c1bf0258b4689","slug":"31534010316-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन लोग घायल
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हादसों में तीन लोग घायल
भिटिया चौराहे और ब्लॉक रोड पर दुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। दो जगह हुए हादसों में शनिवार को तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय डॉक्टरों से इलाज के बाद सभी लोग घर भेज दिए गए।
क्षेत्र के भिटिया चौराहे पर तेज गति से आ रही पिकअप की चपेट में साइकिल सवार विजय शंकर सिंह (50) आ गए। सड़क पर गिरने से घायल हो गए। दौलतपुर निवासी विजय शंकर को आसपास के लोगों ने स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया। साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं ब्लॉक रोड सल्टौआ पर एक पिकअप छात्रा को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। पिकअप में बैठे अमन (20) और शिवम (19) घायल हो गए। पेड़ से टकराने के कारण पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को सल्टौटा अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।