फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मान्यता आठवीं तक, पढाई हाईस्कूल

मान्यता आठवीं तक, पढाई हाईस्कूल

Thu, 02 Aug 2018 12:10 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
मान्यता आठवीं तक, पढाई हाईस्कूल
मान्यता आठवीं तक, पढ़ाई हाईस्कूल
विज्ञापन

डीआईओएस ने बनकटी ब्लॉक क्षेत्र का जायजा लिया
तीन स्कूल, एक कोचिंग बिना रजिस्ट्रेशन संचालित मिले
तत्काल प्रभाव से स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/बनकटी। बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को औचक निरीक्षण में बनकटी ब्लॉक क्षेत्र में तीन स्कूल एवं एक कोचिंग सेंटर अवैध रूप से संचालित मिला। जिन्हें तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार सुबह डीआईओएस डॉ. बृजभूषण मौर्य, अशोक कुमार पांडेय औचक निरीक्षण में सबसे पहले आरएसपी पब्लिक स्कूल नगरा पहुंचे। भवनविहीन इस विद्यालय में कक्षा एक से 10वीं तक की कक्षाएं छप्पर में संचालित होती मिलीं। स्कूल के रजिस्टर में 200 छात्रों का पंजीकरण था जबकि मौके पर 175 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। स्कूल प्रबंधन से मान्यता के कागजात दिखाने को कहा गया तो एक भी प्रमाण नहीं दिखा सके। विद्यालय बिना मान्यता के संचालित किया जा रहा था। डीआईओएस ने तत्काल बंद करा दिया। इसके बाद टीम आगे जेेएस पब्लिक स्कूल हलौर नगरा पहुंची। यहां कक्षा एक से छह तक कक्षाएं संचालित की जा रही थीं। विद्यालय प्रबंधन से मान्यता के कागजात मांगने पर नहीं मिला। इस पर उन्होंने तत्काल बंद करने के निर्देश प्रधानाध्यापक को दिए हैं। इसी प्रकार बनकटी ब्लॉक क्षेत्र के जनता लघु माध्यमिक विद्यालय बिछिया डोरी रामपुर में भी कक्षा आठ तक स्कूल की मान्यता थी लेकिन कक्षा नौ और 10वीं तक के बच्चे पढ़ रहे थे। टीम ने हाजिरी रजिस्टर कब्जे में ले लिया। विद्यार्थियों को यह जानकारी भी दे दी गई है कि स्कूल बिना मान्यता के संचालित किया जा रहा है। मान्यता प्राप्त विद्यालय में जाकर अभी से एडमीशन ले लें। प्रधानाध्यापक को भविष्य में कक्षाएं संचालित न करने की हिदायत दी गई। दोबारा ऐसा मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। टीम बनकटी में कोचिंग संस्थान शिव शक्ति मैथ मेटिका भी पहुंची। इस कोचिंग का भी रजिस्ट्रेशन नहीं था। यहां बच्चे पढ़ते मिले। कोचिंग को तत्काल बंद करा दिया गया। कार्रवाई की बाबत डीआईओएस डॉ. बृजभूषण मौर्य ने कहा कि यदि पुन: बिना मान्यता के संचालित मिले तो विद्यालय प्रबंधकों और संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल, सभी स्कूलों को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed