फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   परिवाहन मंत्री ने देखी रोडवेज की हालत

परिवाहन मंत्री ने देखी रोडवेज की हालत

Sat, 08 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
परिवाहन मंत्री ने देखी रोडवेज की हालत
परिवहन मंत्री ने देेखी रोडवेज की हालत
विज्ञापन

बस्ती।
गोरखपुर जाते समय परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बस्ती रोडवेज परिसर की बदहाली का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर समस्याएं जानीं। साथ ही भवन निर्माण का एस्टीमेट भेजने का निर्देश दिया।

शनिवार को प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सुबह करीब 10:30 बजे रोडवेज परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने रोडवेज परिसर, यात्री विश्रामालय, रानिंग रूम, शौचालय और कार्यालय भवन का जायजा लिया। करीब 20 मिनट रुक कर अधिकारियों से उन्होंने समस्याओं की जानकारी ली। कार्यालय के जर्जर भवन को देखते हुए अवर अभियंता (भवन) पूर्वी क्षेत्र आरके कटियार को भवन निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाने को निर्देशित किया। एआरएम परशुराम पांडेय को साफ, सफाई और ऑफिस व्यवस्था को सही रखने का निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, मंत्री सत्यदेव मिश्रा ने उनका स्वागत किया। पहली बार आने पर समस्याओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय, सेवा प्रबंधक संतोष कुमार, कर्मचारी कार्यालय सहायक हरिश्चंद्र उपाध्याय, अभिनव श्रीवास्तव, सुशील गौड़, मनीष श्रीवास्तव, इंद्रजीत त्रिपाठी, सदर विधायक दयाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, अजय सिंह गौतम, अमित वर्मा, पुष्कर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed